फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में “जौनपुर फिटनेस जिम” का उद्घाटन हुआ। पहलवान द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, और MLC बृजेश सिंह प्रिंशू ने फीता काटकर संयुक्त रूप से जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही एक आकर्षक फिटनेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
द ग्रेट खली ने समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहा आकर बहुत अच्छा लगा। जौनपुर के युवा जोश से भरे हैं; जिम उन्हें गलत आदतों और नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है।
उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि रोज़ 24 घंटे में से एक घंटा अपनी सेहत को दें, जिससे जीवन में फिटनेस बनी रहे।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने युवाओं को व्यायाम की महत्ता बताते हुए कहा कि यूथ को अखाड़ों में, जिम में या व्यायामशाला में निरंतर व्यायाम करना चाहिए। स्वस्थ शरीर मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है, और एक स्वस्थ जनरेशन से राष्ट्र भी मजबूत होता है।”
MLC बृजेश सिंह प्रिंशू ने ज़ोर देकर कहा कि यह जिम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है और जनपद के सभी युवा इसका लाभ उठाएँ।
जिम अधिष्ठाता आशुतोष सिंह व राहुल सिंह ने बताया कि जौनपुर फिटनेस जिम में निम्न व्यवस्थाए उपलब्ध हैं:
कार्यक्रम में जनपद की पहचान बनाने वाले सदस्य तथा समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
(यूपी के जौनपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए मोहम्मद हारून की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.