अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है। वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक ‘आसमान’ है। वीडियो में कंगना के घर सहित मनाली की खूबसूरत वादियों की भी कुछ तस्वीरें हैं। कविता में आसमान की विशालता को एक रूपक के तौर पर इस्तेमाल कर एक प्रेमी के प्यार पर संदेह जताने की बात कही गई है।
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “कविता जिसे मैंने इन गर्मियों में लिखा और शूट किया है, सर्दियों के दस्तक देने से आसमान की याद दिला दी है।”
कंगना की बात करें, तो वो आगे आने वाले समय में फिल्म ‘तेजस’ में नजर आएंगी। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए, जिसमें उन्हें ‘तेजस’ के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और फिल्म में उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कोच बने विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ देखा गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.