उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित बीजेपी के नेता नरेश बंसल ने राज्यसभा में सदस्यता की शपथ ली।
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में राज्यसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। नरेश बंसल शपथ ग्रहण के लिए रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो हुए थे। रवाना होने से पहले उन्होंने राज्य के दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सह प्रभारी रेखा वर्मा, सीए त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मुलाकात की।
बीते 2 नवंबर को उत्तराखंड में राज्यसभा की खाली सीट पर बीजेपी प्रत्याशी नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उनसे पहले राज्यसभा की सीट पर कांग्रेस के राजबब्बर थे, उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो गया था।
नरेश बंसल 1980 से 1986 तक हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रहे। राज्य में लंबे समय तक बतौर प्रदेश महामंत्री उन्होंने अपनी सेवा दी। नवंबर 2002 से 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व निभाया।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.