‘मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं’, गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने क्या कहा? देखें वीडियो
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आमदी पार्टी के सांसद संयज सिंह (Sanjay Singh) को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने अपने घर पर एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था। संजय सिंह के वीडियो बयान को आम आमदी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। संजय सिंह वीडियो में कह रहे हैं कि मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया, ईडी के पास शिकायतें की, लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
संजय सिंह ने आगे कहा कि मोदी जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। वो जुल्म करके, लोगों को जेल में डाल कर जीत नहीं सकते। मैं पहले भी अडानी के घोटालों के खिलाफ बोलता था, आगे भी बोलता रहूंगा। नीजे दिए गए वीडियो लिंक में आप संजय सिंह का पूरा बयान देख सकते हैं।