फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल में देश की सेवा करने वाले जवान के साथ मारपीट की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक रामनगर में छुट्टी पर घर लौटे फौजी को 15 से 20 युवकों ने जमकर पीटा। इस हमले में फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद फौजी को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें, पूर्वी निवासी एक फौजी रामनगर से खरीदारी कर अपने गांव सावल्दें की ओर जा रहा था। जिसको रामनगर के खताड़ी के पास 15 से 20 युवकों ने गाड़ी रोककर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी, साथ ही फौजी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया
वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.