Blog

IIT के 51वें दीक्षांत समारोह में निशंक बोले- IIT सिर्फ एक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान ही नहीं, एक वैश्विक मंच भी हैं

उत्तराखंड के दिग्गज नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सभी आईआईटी संस्थान न केवल राष्ट्रीय महत्व के संस्थान है, बल्कि हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाला एक वैश्विक मंच भी है।

निशंक ने आईआईटी दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह के मौके पर कहा, “अन्य सभी आईआईटी संस्थानों के साथ साथ आईआईटी दिल्ली ने अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। क्यू एस रैकिंग में ‘इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली ने विश्व में 47वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं ओवर ऑल रैकिंग में आईआईटी दिल्ली विश्व‍ के शीर्ष 200 संस्थानों में शामिल है। इससे पता चलता है कि आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग तथा तकनीक की दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी उच्च शिक्षण संस्थानों को अपनी रैंकिंग सुधारने का सुझाव देती है। आईआईटी दिल्ली इस दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। चाहे वह शिक्षा हो, अनुसंधान हो या इनोवेशॅन, आईआईटी दिल्ली ने पिछले तीन वर्षां में सात नए शै‍क्षणिक विभाग तथा स्कूल शुरू किए हैं तथा विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में 13 उत्कृष्टता केन्द्रों की शुरूआत की है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आईआईटी दिल्ली आने वाले समय में नयी शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश्यों के कार्यान्वयन में अन्य भारतीय संस्थानों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कोरोना संकट काल में आईआईटी दिल्ली द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संस्थान ने राष्ट्र सेवा में अहम योगदान दिया है और समाज की बड़े पैमाने पर मदद करने के लिए तकनीक तथा इनोवेशन को प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली द्वारा सबसे सस्ती कोरोना वायरस परीक्षण किट बनाई और आईआईटी दिल्ली द्वारा शुरू किये स्टार्टअप 4.5 मिलियन से अधिक नियमित गुणवत्ता वाली पीपीई किट की आपूर्ति कर चुका है। इसके अलावा इस संस्थान में कई कोविड-19 संबंधी अन्य अनुसंधान गतिविधियां हैं जो संस्थान के शोधकर्ताओं द्वारा उद्योग, अंतर्राष्ट्रीय साझदारों तथा सरकारी एजेंसियों के सहयोग से की जा रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.