हैदराबाद के निजाम का चोरी हुआ सोने का लंच बॉक्स बरामद, कीमत जान कर उड़ जाएंगे आपके होश
हैदराबाद के निजाम का चोरी हुआ 100 करोड़ रुपये का टिफिन और चाय का कप पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2 सितंबर को आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
एक हफ्ते पहले हैदराबाद के निजाम का चोरी हुआ 100 करोड़ का टिफिन और चाय का कप मिल गया है। पुलिस ने मुंबई से उन दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने निजाम के म्यूजियम से बेशकीमती टिफिन चुराई थी। आरोपियों के नाम मोहम्मद गौस और मोहम्मद मुबीन है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस बेशकीमती टिफिन में दोनों चोर रोज खाना खाते थे। दरअसल एक महीने पहले अरब से आया मुबीन निजाम के म्यूजियम में घूमने गया था। तभी इस बेशकीमती टिफिन पर उसका दिल आ गया। करोड़ों की टिफिन पसंद आया तो मुबीन ने अपने दोस्त मोहम्मद गौस के साथ मिलकर चोरी का प्लान तैयार किया। दोनों ने एक महीने तक म्यूजिम की रेकी की। सिक्योरिटी, सीसीटीवी कैमरे और अंदर दाखिल होने के रास्ते तलाशे। इसके बाद दो सितंबर की रात को चोर रोशनदान के जरिए म्यूजियम में दाखिल हुए। और निजाम की टिफिन पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन चोरी करके भागते वक्त इन दोनों चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हैदराबाद में निजाम की करोड़ों की टिफिन चुराकर दोनों शातिर चोर इसे बेचने मुंबई पहुंच गए थे, लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा थी कि चोरों को कोई खरीददार नहीं मिला। दोनों चोर दो दिन तक मुंबई के फाइव स्टार होटल में रुके। इस दौरान वो करोड़ों की इसी टिफिन बॉक्स में खाना खाया। मुंबई में जब निजाम की टिफिन नहीं बिकी, तो थक हारकर दोनों हैदराबाद लौट आए। इसी दौरान खुफिया जानकारी पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
आपको बता दें कि निजाम के इस म्यूजियम में सातवें और अंतिम निजाम उस्मान अली खान की चीजों का संग्रह और उनके पिता यानी छठे निजाम के वार्डरोब से जुड़ी चीजें हैं। ये म्यूजियम पहले निजाम का महल हुआ करता था। म्यूजियम की गैलरियों में सेना और चांदी से जड़ी कलाकृतियां और खूबसूरत नक्काशियां देखने को मिलती हैं।