उत्तराखंड में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

उत्तराखंड में बुधवार को स्पाइस जेट के विमान से कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण के लिए एक लाख 13 हजार खुराक देहरादून पहुंची।

ये वैक्सीन पुणे सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया से भेजी गई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान के लिये प्राप्त इस वैक्सीन को हवाई अड्डा से निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के अन्तर्गत देहरादून स्थित राज्य केन्द्रीय औषधि भण्डार गृह में लाया गया है, जहाँ इसे वॉक-इन-कूलर में सुरक्षित रखा गया है।

अमित नेगी ने बताया कि केन्द्रीय औषधि भण्डार से वैक्सीन का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार सभी जिला एवं क्षेत्रीय वैक्सीन भण्डारगृहों को कल सुबह तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ जिलों में वैक्सीन कल दोपहर तक पहुंच पाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य को प्राप्त 1,13,000 खुराक के सापेक्ष 1,640 खुराक केंद्रीय स्वास्थ्य ईकाइयों के हेल्थ केयर वर्कर, 3,450 आर्मड फोर्स मेडिकल सर्विसेस तथा 1,07,530 खुराक राज्य के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी।

इस प्रकार 1,12,620 खुराक का वितरण आज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को प्राप्त करने के लिए सभी जिलों की वैक्सीन वाहन राज्य मुख्यालय में पहुंच चुके है तथा वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वैक्सीन वाहन के साथ एक-एक पुलिस स्कॉर्ट वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि वैक्सीन के साथ-साथ प्रत्येक खुराक के लिए उतनी ही मात्रा में स्वतः नष्ट होने वाली सिरिंज भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण हेतु प्रत्येक लाभार्थी को एक टीकाकरण कार्ड दिया जायेगा जिसकी आपूर्ति भी वैक्सीन के साथ की जा रही है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की अगली खेप शीघ्र ही राज्य को मिलने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा और 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.