Blog

गंगा के कायाकल्प को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया ये मंत्र

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गंगा का कायाकल्प सिर्फ सरकारी काम नहीं है, बल्कि इसमें निरंतर सार्वजनिक जुड़ाव और संवाद अनिवार्य रूप से शामिल है।

उन्होंने कहा कि गंगा का संरक्षण और संवर्धन एक सतत कार्य है जिसके लिए जनभागीदारी बढ़ानी होगी। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम के समापन पर कहा, “ये कार्यक्रम गंगा के प्रति हमारी आस्था को हमारे कर्तव्य में बदलने का एक बेहतरीन अवसर है।”

मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित गंगा उत्सव में शेखावत ने याद दिलाया कि कैसे अविरल और निर्मल गंगा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान गंगा उत्सव 2020 के रूप में बड़ा जनआंदोलन बन गया है।

उन्होंने कहा, “मां गंगा का संरक्षण और संवर्धन एक सतत कार्य है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हमें जनभागीदारी को बढ़ावा देना होगा। हमें लोगों के बीच जाकर उनमें मां गंगा के प्रति उनके कर्तव्यों को पूर्ण करने की भावना जागृत करनी होगी। यह तभी किया जा सकता है, जब हम लोगों को यह महसूस कराने में सक्षम हों कि गंगा का हमारे जीवन में कितना अधिक महत्व है।”

शेखावत ने कार्यक्रम के दौरान गंगा एरियल मूवी को लांच किया। एनएफडीसी द्वारा निर्मित इस फिल्म में गंगा की उत्पत्ति से लेकर सागर में मिलने तक के चकित कर देने वाले हवाई दृश्य में शामिल है। फिल्म में न केवल पांच शानदार गंगा घाटों की विशेषता को दिखाया गया है, बल्कि एनएमसीजी द्वारा किए गए एसटीपी जैसे अन्य शानदार कार्यो के बारे में भी बताया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.