सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जंयती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
सरदार पटेल की जंयती को देश भर में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेशनल यूनिटी डे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में शामिल हुए और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को पदक भी प्रदान किए।इस मौके पर उन्होंने प्रदेश से हर तरह के माफिया तंत्र को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड बनाने के लिए जैसी कोशिश की थी, वैसी ही हम प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने और माफिया तंत्र खत्म करेंगे।
सीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को तभी आत्मसात किया जा सकता जब हम एक रहें। कोविड-19 की वजह से देशभर में लगाए गए लॉकडाउन में जनता ने जिस तरह एकता का उदाहरण दिया, उससे लगा कि हमारा देश किसी भी बड़ी चुनौती के लिए एकसाथ खड़ा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.