Blog

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी उत्तराखंड सरकार, ये है प्लान, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

आने वाले वक्त में सरकार का महाभारत, रामायण और सीता सर्किट बनाने का इरादा है। प्रदेश सरकार ने इन तीनों सर्किटों को विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को 97.70 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के तहत फलस्वाड़ी गांव में सीता सर्किट जन सहयोग से बनाने का इरादा है। ऋषिकेश में भरत मंदिर और देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर को जोड़ कर रामायण सर्किट बनाने का प्लान है। जबकि पौड़ी जिले के फलस्वाड़ी गांव में माता सीता मंदिर बनाया जाएगा।

ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर माता सीता ने भू समाधि ली थी। अब सरकार मंदिर को भव्य रूप देने जा रही। इसके लिए सरकार ने ट्रस्ट का गठन भी कर लिया है। सीता मंदिर के साथ ही जटायु का मंदिर भी बनाया जाएगा। सरकार का मानना है नारी सम्मान और रक्षा के लिए सबसे पहले जटायु ने बलिदान दिया था। इस सर्किट से लक्ष्मण, वाल्मीकि मंदिर, ऋषिकेश के भरत मंदिर, देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर को जोड़ा जाएगा। 

सरकार का इरादा महाभारत सर्किट में उन धार्मिक स्थलों को विकसित करने का है जहां पांडव ठहरे थे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। हम लोगों ने पहले से ही महाभारत, रामायण और सीता सर्किट पर काम शुरू कर दिया है। इन सर्किटों के बनने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.