वीडियो: कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ते दिखे राहुल गांधी

कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

पदयात्रा की शुरुआत से पहले एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथों में तिरंगा लिए इस पदयात्रा की शुरुआत की। तिरंगे को हाथों में लिए राहुल गांधी ने पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजनों को थमाया। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में जाकर यह खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कैसे हुई, नीचे वीडियो में आप देख सकते हैं।

पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बेहद खुशी है। आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, “उन्हें (बीजेपी) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं।”  

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 minutes ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.