‘अगर अधिकारियों ने इस बात को किया होता अनदेखा, तो देवभूमि में मच सकती थी और भी ज्यादा तबाही’

उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश के कारण तीन दर्जन लोगों की जान चली गई है और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि अगर अधिकारियों ने आईएमडी की शुरुआती चेतावनियों और पूर्वानुमान पर ध्यान नहीं दिया होता, तो जान-माल की हानि इससे भी कहीं अधिक होती। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह टिप्पणी की।

आईएमडी का सही समय पर किया गया पूर्वानुमान काफी काम आया, जिसकी वजह से राज्य सरकार को बैठक करने, बचाव दल को तैयार रखने और मूसलाधार बारिश से पहले और बाद में सहायता प्रदान करने में काफी मदद मिली।

आईएमडी ने सभी प्रमुख मौसम की घटनाओं के लिए पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी जारी की, जिसमें भारी वर्षा, गरज, बिजली, भारी बर्फबारी, शीत लहरें, लू (गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा) और चक्रवात शामिल है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है और भारी चक्रवातों और लू के मामले में पूर्व चेतावनी के कारण बुनियादी ढांचे को होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.