EXIT POLL के नतीजों ने दिए संकेत, भक्त पीएम मोदी को मिला बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद, फिर बनेगी मोदी सरकार!

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ के दर पर तपस्या और ध्यान में जुट गए थे।

पीएम मोदी हिमालय की गोद में बाबा के ध्यान में लीन थे, और विपक्षी दल के नेता सत्ता की कुर्सी पर ताक लगाए जोड़तोड़ की राजनीति में जुटे हुए थे। इस बीच आखिरी चरण का मतदान खत्म हुआ और एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए। बाबा के ध्यान में लीन मोदी के लिए एग्जिट पोल के नतीजे खुशखबरी लेकर आए। ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के संकेत मिले हैं।

कर्म करने के बाद पीएम मोदी शांतचित होकर बाबा केदारनात की भक्ति में लीन मानों इस बात की ओर इशारा कर रहों कि हमने अपना कर्म कर दिया अब सब भगवान के ऊपर है। केदारनाथ में पीएम मोदी के माथे पर जरा सी भी चिंता नहीं दिखी वे शांत मन से बाबा की पूजा और उनके जयकारे लगाते दिखे। एग्जिट पोल के नतीजे इस ओर इशारा कर रहें कि बाबा ने अपने भक्त मोदी को आर्शीवाद दे दिया है। अगर एग्जिट पोल के संकेत 23 मई को आने वाले परिणाम में बदले तो एक बार फिर मोदी सरकार बननी लगभग तय है।

ये हैं सभी एग्जिट पोल के नतीजे:

लोकसभा चुनाव 2019 BJP+ CONG+ SP-BSP OTH
न्यूज 24-चाणक्य 350 95 13 84
न्यूज 18-IPSOS 336 82 18 106
टाइस्म नाऊ-वीएमआर 306 132 20 84
रिपब्लिक-सी वोटर 287 128 40 87
न्यूज इंडिया-पोलस्ट्रेट 298 118 43 83
न्यूज नेशन 286 122 134
एबीपी न्यूज 277 130 45 90
न्यूज एक्स-नेता 242 164 142

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.