सड़क पर शराब का सैलाब, ये वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!
अक्सर लोग यह मुहावरे में कहते हैं, उसने शराब को पानी की तरह बहा दिया। क्या आपने कभी शराब को पानी की तरह बहते हुए देखा है?
अगर आपने शराब को पानी की तरह बहते हुए नहीं देखा है तो हम आपको दिखाएंगे। दरअसल एक वीडियो पुर्तगाल के साओ लोरेनो डी बाइरो से सामने आया है। वीडियो में सड़क पर शराब सैलाब की तरह बहते हुए देखा जा सकता है। आप देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह पानी है, लेकिन जब गौर से आप देखेंगे तो आपको इसका असल रंग दिखाई देगा। नीचे दिए गए वीडियो लिंक आप यह नजारा देख सकते हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम को लेविरा डिस्टिलरी का रेड वाइन से भरा एक टैंक अचानक फट गया और 22 लाख लीटर रेड वाइन कस्बे की एक पहाड़ी से निकलकर सड़कों पर बहने लगा।