अंतरराष्ट्रीय

मलेशिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी गिरफ्तार, कई संगीन आरोप लगे

अहमद जाहिद हमीदी की गिरफ्तारी के बाद मलेशिया में राजनीति तेज हो गई है। उनकी पार्टी उन्हें फसाने का आरोप लगा रही है। पार्टी ने कहा है कि अहमद जाहिद हमीदी की गिरफ्तारी के पीछे साजिश रची गई है।

मलेशिया के पूर्व उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें देश की भ्रष्टाचार-रोधी संस्था ने सत्ता का दुरुपयोग करने, विश्वास तोड़ने और धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया है। अहमद जाहिद हमीदी देश की मुख्य विपक्षी पार्टी यूनाइटेड मलेश नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं। अहमद को गिरफ्तार करने से पहले मलेशियन एंटी-करप्शन कमीशन ने इस साल पूछताछ के लिए कई बार बुलाया था।

खबरों के मुताबिक, एमएसीसी ने एक बयान में कहा कि अहमद को पुतराजया स्थित मुख्यालय से समन जारी करने के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार किया गया। उन पर सत्ता का दुरुपयोग करने, विश्वास तोड़ने और धनशोधन के आरोप हैं। यूएमएनओ अध्यक्ष को शुक्रवार को क्वालालंपुर की सत्र अदालत में पेश किया जाएगा।

अहमद जाहिद हमीदी की गिरफ्तारी के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। उनकी पार्टी उन्हें फसाने का आरोप लगा रही है। पार्टी ने कहा है कि अहमद जाहिद हमीदी की गिरफ्तारी के पीछे साजिश रची गई है। उनकी पार्टी सरकार से उन्हें छोड़ने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अहमद की गिरफ्तारी से उनके समर्थक भी बेहद गुस्से में है। अहमद जाहिद हमीदी गिरफ्तारी का उनके समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया है। साथ ही उन्हें छोड़ने की मांग की है।

खबरों में कहा गया है कि मलेशियन एंटी-करप्शन कमीशन के पास अहमद जाहिद हमीदी के खिलाफ कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। कहा जा रहा है कि पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ही एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अहमद जाहिद हमीदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from News Nukkad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading