# https://newsnukkad.com ## Posts - [गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/sevarai-liquor-shop-protest-ghazipur/): गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्कूल, मंदिर और स्वास्थ्य केंद्र के पास दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी से जांच कर स्थान बदलने की मांग की है। संवेदनशील क्षेत्र में दुकान खोलने का विरोध ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान प्रस्तावित है, उसके आसपास कई महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। प्रस्तावित स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय सतरामगंज बाजार, 200 मीटर के भीतर कम्पोजिट विद्यालय सेवराई और लगभग 225 […] - [अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ](https://newsnukkad.com/blog/ghazipur-free-health-camp-ambedkar-jayanti-nmo/): भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को गाज़ीपुर की 10 सेवा बस्तियों में एक साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। राष्ट्रीय मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) इकाई, गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज द्वारा सेवा भारती के सहयोग से हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जांच और दवाइयों का लाभ मिला। 10 सेवा बस्तियों में एक साथ स्वास्थ्य सेवाएं इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा। NMO इकाई के अध्यक्ष प्रो. धनंजय सिंह ने बताया कि गाज़ीपुर की 10 प्रमुख सेवा बस्तियों […] - [गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप](https://newsnukkad.com/blog/ghazipur-bhadaura-petrol-pump-dead-body-mystery/): उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे रविवार रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पेट्रोल पंप के पीछे मिला शव, इलाके में हड़कंप घटना भदौरा इलाके की है, जहां पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर […] - [गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-homeopathy-samaroh-free-medical-camp/): उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे भव्य आयोजन गाज़ीपुर के तुलसीपुर स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया गया, जहां लगभग 75 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया और 278 से ज्यादा मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवा दी गई। यह आयोजन डॉ. सैमुअल हैनिमैन के जन्मोत्सव के अवसर पर द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश की गाज़ीपुर सेवाश्रम यूनिट एवं मेन यूनिट द्वारा किया गया। पूर्वांचल के चिकित्सकों का बड़ा समागम इस समारोह में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली और गाज़ीपुर समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या […] - [गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-raktdan-shivir-civil-defense-15-unit-rakt-sangrah/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस गाजीपुर रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। SDM विनोद जोशी ने किया उद्घाटन इस गाजीपुर रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी एवं सिविल डिफेंस के जिला समन्वयक श्री विनोद जोशी (एसडीएम) ने किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान जीवनदान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे दाता स्वस्थ रहता है और […] - [गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-press-club-holi-milan-samaroh-15-march/): होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब गाजीपुर की ओर से 15 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत सभागार में जुटेंगे पत्रकार और गणमान्य लोग प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली के अवसर पर मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों […] - [गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/gazipur-samudayik-shauchalay-locked-bhadaura-block/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से बने सामुदायिक शौचालय लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने इस सामुदायिक शौचालय पर पिछले तीन वर्षों से ताला लटका हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत बनाया गया यह सामुदायिक शौचालय अब केवल शोपीस बनकर रह गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को मजबूरी में दूसरी जगह तलाशनी पड़ती है, जिससे उन्हें […] - [उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/tehri-garhwal/ghansali-development-schemes-41-crore/): उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं शुरू करते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 8 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं कुल 8 परियोजनाओं से जुड़ी हैं। इनमें शामिल हैं: पिलखी PHC बनेगा CHC मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में अपग्रेड करने के कार्य का शिलान्यास किया। अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले […] - [उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/bageshwar/uttarakhand-bageshwar-baijnath-21-day-old-innocent-death-case-registered/): उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। कोतवाली क्षेत्र के जैसर गांव में नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अचानक बिगड़ी तबीयत, सीएचसी बैजनाथ में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जानकारी के अनुसार जैसर गांव निवासी अंकित सिंह की 21 दिन की पुत्री भूमि की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत सीएचसी बैजनाथ […] - [चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/chamoli/chamoli-minor-rape-case/): उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 23 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसे धमकी दी। घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है, जबकि 24 फरवरी को कोतवाली गोपेश्वर में मामला दर्ज किया गया। चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: POCSO एक्ट और BNS में केस दर्ज चमोली दुष्कर्म मामले में पुलिस ने […] - [चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/champawat/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/): उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया। महोत्सव का आयोजन कलश संगीत कला समिति द्वारा किया गया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। चंपावत खड़ी होली महोत्सव ही नहीं, सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुमाऊं की खड़ी होली और बैठकी होली सिर्फ एक त्योहार नहीं हैं। यह लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकसंगीत और सामाजिक एकता की जीवंत मिसाल हैं। चंपावत […] - [गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/gazipur-journalist-10-lakh-insurance-camp-25-february-2026/): गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर अपने सभी सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कराने के लिए विशेष शिविर लगा रही है। यह शिविर 25 फरवरी 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से डाकघर परिसर, गाजीपुर में आयोजित होगा। वादा निभाने की दिशा में कदम संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदस्यों से जो वादा किया गया था, उसी के तहत यह बीमा शिविर आयोजित किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि वह अपने पत्रकार […] - [लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस](https://newsnukkad.com/state-news/bihar/lucknow-purvanchal-expressway-bus-accident-gosainganj-7-dead-40-injured/): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज इलाके के टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। शाम करीब 4:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे गोसाईगंज क्षेत्र के जौखंडी गांव के पास हुई। बस पानीपत से बिहार के अररिया के लिए रवाना हुई थी और उसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बताया जा […] - [देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/dehradun/uttarakhand-dehradun-raipur-education-director-assault-case-four-accused-arrested-umesh-sharma-kau/): उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। यह घटना भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ की मौजूदगी में हुई बताई गई है। कैसे बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, एक स्कूल का नाम उस परिवार के बुजुर्ग सदस्य के नाम पर रखने की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने स्कूल के लिए भूमि दान दी थी। इसी मुद्दे पर रायपुर क्षेत्र […] - [उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर पति को किया बरी, कहा- 'संदेह सबूत नहीं होता'](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/nainital/uttarakhand-high-court-khatima-suicide-case-section-306-acquittal-2026/): उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि “संदेह चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, वह सबूत का स्थान नहीं ले सकता।” यह टिप्पणी 2004 में उधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में हुई एक आत्महत्या से जुड़े मामले में सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ दायर आपराधिक अपील की सुनवाई के दौरान की गई। 2004 की घटना और आरोप मामला 15 सितंबर 2004 का है। अपीलकर्ता सुनील दत्त पाठक की पत्नी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कोई […] - [गाजीपुर प्रेस क्लब का सुरक्षा कवच: तीसरे साल भी 10 लाख का बीमा, मुख्य डाकघर में लगा अंतिम कैंप](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-ghazipur-press-club-insurance-camp-10-lakh-cover-second-phase/): गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के सदस्यों के लिए द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैंप का आयोजन किया। शनिवार को मुख्य डाकघर परिसर में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्यों ने भाग लेकर बीमा सुविधा का लाभ उठाया। 10 लाख रुपये का वार्षिक बीमा प्रेस क्लब की स्थापना के बाद से ही संगठन ने पत्रकार हित में महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब अपने सभी सदस्यों का हर वर्ष 10 लाख रुपये का बीमा कराता है। खास बात यह है कि बीमा प्रीमियम की पूरी राशि प्रेस […] - [गाजीपुर: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह, अभिषेक सिंह अध्यक्ष और वसीम रज़ा बने महासचिव](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-pragatisheel-grameen-patrakar-association-oath-ceremony-abhishek-singh-wasim-raza/): गाजीपुर- जिला पंचायत सभागार में रविवार को ‘प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी को सौंपी गई जिम्मेदारी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही प्रदीप शर्मा को सह सचिव बनाया गया। अनिल कुमार और शिवेश कुमार पाण्डेय ‘पंकज’ को उपाध्यक्ष, […] - [गाजीपुर: भदौरा-दिलदारनगर सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन का एक्शन, जांच में खामियां मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/bhadaura-dildarnagar-road-widening-investigation-notice-to-contractor-ghazip-uttar-pradesh/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में भदौरा–दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर उठी शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। किसान नेता भानु प्रताप सिंह द्वारा की गई शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (PWD) गाजीपुर के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार वैष्णवी स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर हुई जांच, गिट्टियों की ऊंचाई मापी गई निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने सड़क पर डाली गई गिट्टियों की ऊंचाई मापी। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री बिखरी मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। जांच के दौरान सामने आई खामियों को गंभीरता […] - [लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO](https://newsnukkad.com/sports/legends-league-cricket-india-tigers-rashid-khan-ceo/): फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) की टीम इंडिया टाइगर्स ने आगामी सीजन के लिए कैप्टन राशिद खान को फ्रेंचाइजी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब इंडिया टाइगर्स टीम नई शुरुआत की तैयारी कर रही है। इस टीम ने लीग में पहले खेल चुकी मणिपाल टाइगर्स की जगह ली है और प्रबंधन स्तर पर यह बदलाव टीम को अधिक संगठित और पेशेवर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जानें कौन हैं राशिद […] - [उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/chamoli/uttarakhand-tragic-accident-in-chamoli-car-carrying-wedding-party-members-falls-into-ditch-3-dead-2-injured/): उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम बारातियों को लेकर लौट रही एक सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कैसे हुआ हादसा? बताया जा रहा है कि उर्गम गांव से बारात में शामिल होकर लौट रही सूमो गाड़ी हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग पर एक बिजलीघर के पास पहुंची ही थी कि अचानक बेकाबू हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना […] - [गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-national-human-rights-and-anti-corruption-mission-meeting-outline-prepared-for-a-major-event-on-december-10/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 दिसंबर 2025 को होने वाले मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देना था। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा ने बताया कि इस साल मानवाधिकार जागरूकता अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की आवश्यकता को समझ सकें। उन्होंने कहा कि- “10 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मानवाधिकार और सामाजिक जवाबदेही […] - [गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-questions-raised-on-the-quality-of-construction-in-mania-gahmar-village-complaint-to-sdm-demand-for-investigation/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सावाल खड़े किए हैं। भदौरा ब्लॉक के गहमर और मनिया गांव के लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई संजय यादव को पत्रक सौंपकर मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है और ब्लॉक स्तर के अधिकारी पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मनिया गांव में सड़क-नाली निर्माण पर उठे सवाल शिकायतकर्ता इंतखाब आलम खान ने अपने पत्रक में बताया […] - [बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ](https://newsnukkad.com/state-news/bihar/bihar-nitish-kumar-resigns-from-the-post-of-cm-will-take-oath-as-chief-minister-for-the-10th-time-tomorrow/): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के तुरंत बाद नीतीश कुमार बुधवार को राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। राज्यपाल से मुलाकात, इस्तीफा और नई सरकार का दावा नीतीश कुमार एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपा और एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची देकर […] - [गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-officers-of-bhadaura-vyapar-mandal-took-oath-mla-omprakash-singh-was-present/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल भदौरा बाजार सेवराई के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह थे, जबकि प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां कामाख्या के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद संगठन ने सभी आए हुए पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का […] - [गाजीपुर: गोड़सरा गांव में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, जिला पंचायत सदस्य पर पर वादा खिलाफी का आरोप](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-villagers-upset-by-waterlogging-protest-in-godsara-village-accusing-district-panchayat-member-of-breaking-promises/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील के गोड़सरा गांव में जलजमाव की समस्या लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई वर्षों से सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सड़क निर्माण का वादा अब तक अधूरा ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य ने इस सड़क को अपनी कार्ययोजना में शामिल किया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों शौकत अली खान, […] - [गाजीपुर: दिलदारनगर में कवियों ने जमाया रंग, ओम प्रकाश सिंह रहे मुख्य अतिथि](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-poets-made-a-splash-in-dildarnagar-om-prakash-singh-was-the-chief-guest/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के दिलदारनगर में प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘उद्भव’ के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ को उनकी साहित्यिक सेवाओं के सम्मान में “उद्भव साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और ₹5000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह थे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ विभा सिंह की मधुर वाणी वंदना से हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंच पर एक […] - [गाजीपुर: सेवराई में धान खरीद को लेकर विवाद, ब्लैकलिस्टेड सोसाइटियों के चयन पर भड़के किसान](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-dispute-over-paddy-procurement-in-sevrai-farmers-enraged-over-selection-of-blacklisted-societies/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील में एक नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। शासन द्वारा धान खरीद के लिए चयनित कुछ समितियों (सोसाइटियों) पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि इनमें कुछ सोसाइटियां पहले से ही ब्लैकलिस्टेड हैं, इसके बावजूद उन्हें फिर से केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए एसडीएम संजय यादव से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह […] - [गाजीपुर: रेलवे की लापरवाही से अंधेरे में डूबा उसिया खास हाल्ट, सफाई व्यवस्था भी चरमराई](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-due-to-the-negligence-of-the-railway-usiya-khas-halt-is-plunged-into-darkness-the-sanitation-system-has-also-collapsed/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में उसिया खास हाल्ट, जो कि दिलदारनगर जंक्शन और भदौरा रेलवे स्टेशन के बीच है, के आधे प्लेटफार्म पर पिछले कई महीनों से लाइट की व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म पर लगे कुछ लाइट्स बंद हैं, काम नहीं कर रही हैं, जिससे रात में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जोखिम बना हुआ है। ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि रात में अंधेरे में ट्रेन से उतरने-चढ़ने में डर लगता है और किसी आकस्मिक घटना के होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी होने के बावजूद समस्या जस की तस […] - [गाजीपुर: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सैफ को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-saif-who-died-in-a-road-accident-was-laid-to-rest-a-large-crowd-gathered-at-the-funeral/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक मोहम्मद सैफ खान को गुरुवार को उनके पैतृक गांव उसिया में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सैफ के जनाजे में हजारों लोग उमड़े। जब उनके घर से उनका जनाजा निकला तो पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महज 35 साल की उम्र में सैफ इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गए और अपने पीछे रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए। उनकी शादी को अभी सिर्फ पांच साल ही हुए थे। उनकी ढाई साल की बेटी सनाया है। दो बाइकों की भिड़ंत […] - [गाजीपुर: सायर गांव में डकैती, महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटी नकदी और गहने](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-robbery-at-a-house-in-sayer-village-womans-hands-and-feet-tied-and-cash-and-jewellery-looted/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव में एक महिला के घर में डकैती हुई है। घुसकर अपराधियों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अपराधियों ने वारदात के दौरान महिला को बंधक बनाकर पीटा, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रात में घर में घुसे जानकारी के अनुसार, पीड़िता निर्मला देवी, पत्नी सुरेमन राजभर, घर पर अकेली थीं। उनकी सास उस समय शिवचर्चा में गई […] - [गाजीपुर: सायर गांव में शराब दुकान पर मनमानी बिक्री,  नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-arbitrary-sale-at-liquor-shop-in-sayer-village-rules-being-flouted/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली के सायर गांव में शराब बिक्री को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सायर चट्टी पर स्थित देशी और बियर की दुकान पर खुलेआम नियमों को तोड़ते हुए मनमाने दामों पर शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के कारण यहां से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग इस पर आंख मूंदे बैठे हैं। बिहार तक हो रही शराब की तस्करी गांव के लोगों ने बताया कि सायर चट्टी […] - [गाजीपुर: नाबालिग से रेप का आरोपी 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-minor-rape-accused-arrested-after-encounter-within-12-hours-shot-in-the-leg/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की गहमर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम को सेवराई क्षेत्र में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस मंगलवार सुबह गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही ददन चौधरी (41), पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर चौधरी, निवासी सायर ने दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी शौच के लिए […] - [UP: सेवराई तहसील के बसुका गांव में तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, SDM ने रुकवाया काम](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-allegations-of-encroachment-on-a-pond-in-basuka-village-of-sevrai-tehsil-sdm-stops-the-work/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के बसुका गांव में ग्राम प्रधान पर तालाब की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई संजय यादव से की, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया और जांच के आदेश दे दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप क्या है? ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए पत्रक में बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित तालाब के भीटे पर ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब ग्रामीणों […] - [यूपी: गाजीपुर में सरकारी दफ्तरों का हाल, ऑफिसों पर ताले, अफसर नदारद, हवा में शासन के आदेश](https://newsnukkad.com/news/up-government-offices-in-ghazipur-are-in-a-state-of-disarray-officials-absent-and-government-orders-are-in-the-air/): उत्तर प्रदेश शासन भले ही अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के सख्त निर्देश दे चुका हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शासन के आदेशों का असर सरकारी दफ्तरों में दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकारी और कर्मचारी अपने ओहदे के मद में इतने चूर हैं कि उन्हें शासन की हिदायतों की कोई परवाह नहीं। सेवराई तहसील में दफ्तरों पर लटके ताले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील में सरकारी दफ्तरों की पड़ताल की गई। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सुबह 10 बजकर 6 मिनट […] - ['भारत-पाक मैच जिसने देखा वो देशद्रोही', उद्धव ठाकरे का एशिया कप फाइनल पर बड़ा बयान](https://newsnukkad.com/news/uddhav-thackeray-says-on-the-asia-cup-final-whoever-watched-the-india-pakistan-match-is-a-traitor/): भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने यह मैच नहीं देखा क्योंकि एक देशभक्त के तौर पर वे इस तरह के मैच नहीं देखते। उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग देशद्रोही हैं, उन्होंने ही उस मैच को देखा।” ठाकरे ने क्यों नहीं देखा मैच? एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में खेला गया था, जिसे देखने के लिए पूरे देश में क्रिकेट फैंस की […] - [UP: गाजीपुर में परिषदीय शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! बच्चे खुद झाड़ू लगाकर शुरू करते हैं पढ़ाई](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-council-education-system-exposed-in-ghazipur-children-start-studying-by-sweeping-themselves/): उत्तर प्रदेश सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत अभी भी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर रही है। गाजीपुर जिले के भदौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर नई बस्ती देहवल में शिक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई बल्कि स्कूल का गेट खोलने और झाड़ू लगाने तक का काम करना पड़ रहा है। छात्र के पास रहती है स्कूल की चाभी बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे जब ग्रामीण और मीडिया प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो विद्यालय का मेन गेट बंद […] - [गाजीपुर: उसिया गांव के प्रधान शम्स तबरेज खान को मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विकास कार्यों की हुई सराहना](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-ghazipur-usia-village-pradhan-shams-tabrez-khan-received-prestigious-honor/): गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील क्षेत्र के उसिया ग्राम पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर देश की प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी ‘अल्ट्राटेक’ द्वारा ‘यशस्वी प्रधान स्पर्धा’ के तहत ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ ‘पिंटू’ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश से 600 प्रधानों का हुआ चयन सीमेंट कंपनी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 600 ग्राम प्रधानों का चयन किया था। इनमें गाजीपुर जिले से 36 प्रधान शामिल हुए, जबकि भदौरा ब्लॉक से सिर्फ उसिया ग्राम पंचायत के प्रधान शम्स तबरेज खान को यह सम्मान मिला। विकास कार्यों की […] - [गाजीपुर: दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-demand-for-stoppage-of-trains-at-dildarnagar-station-federation-of-all-india-vyapar-mandal-submitted-memorandum/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला के नेतृत्व में दिलदारनगर जंक्शन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव से मुलाकात कर रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दिलदारनगर स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। यात्रियों और व्यापारियों की समस्याएं उठाई गईं ज्ञापन में बताया गया कि दिलदारनगर से सुबह और शाम ताड़ीघाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को गाजीपुर सिटी तक विस्तार देने की जरूरत है। इसके साथ ही विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना-गोमती नगर वंदे भारत, अर्चना एक्सप्रेस (पटना-जम्मू तवी), पूर्वा एक्सप्रेस, […] - [गाजीपुर: खजुरी पंचायत भवन बना शोपीस! ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-khajuri-panchayat-bhawan-becomes-a-showpiece-villagers-are-not-getting-basic-facilities/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के खजुरी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये खर्च करके बनाया गया पंचायत भवन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता की वजह से उपयोगहीन साबित हो रहा है। 15 से 20 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन में न तो पंचायत सहायक बैठ रहे हैं और न ही सचिव, जिसके चलते ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और खतौनी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आज भी ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लाखों खर्च, फिर भी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण सरकार की ओर से ग्रामीणों को गांव में ही सभी […] - [UP: गाजीपुर के पचौरी गांव में नाला निर्माण में धांधली, बिना काम कराए निकाले लाखों रुपये](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-fraud-in-drain-construction-in-pachauri-village-of-ghazipur-lakhs-of-rupees-withdrawn-without-doing-any-work/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भदौरा ब्लॉक के पचौरी गांव में नाला और खड़ंजा निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत की ओर से बाला कुशवाहा के घर से क्रांति कुमार के बैठका तक नाला और खड़ंजा बनाने के नाम पर 3 लाख 73 हजार 397 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ। पुराने निर्माण को दिखाया नया ग्रामीण क्रांति कुमार का कहना है कि आज से करीब 20 साल पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजा […] - ['प्रचार से नहीं होता विकास', गाजीपुर में BJP सरकार पर बरसे TMC नेता मुख्तार अहमद](https://newsnukkad.com/news/development-does-not-happen-with-propaganda-tmc-leader-mukhtar-ahmed-lashes-out-at-bjp-government-in-ghazipur/): झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस (TMC) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने निजी दौरे पर गाजीपुर जिले के उसियां गांव पहुंचे मुख्तार अहमद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में इस समय नाम बदलने की राजनीति हावी है, लेकिन विकास का कोई नामोनिशान नहीं दिखता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। ग्रामीण इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज भी गांवों की हालत दयनीय है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम […] - [अमेरिकी टैरिफ से भारत के ज्वेलरी-कपड़ा इंडस्ट्री में भय, संकट में गुजरात का रोजगार!](https://newsnukkad.com/news/us-tariff-impact-on-indian-industries-exportstock-market-etc/): US tariff impact: अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के बाद गुजरात के उद्योग, ज्वैलरी और कपड़ा व्यापार क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। वहीं, सुब्बाराव ने GDP ग्रोथ में गिरावट की चेतावनी दी है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय वस्तुओं पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद इसका असर (US tariff impact) भारती बाजारों में दिखने लगा है। टैरिफ की वजह से भारत के निर्यात, स्टॉक मार्केट और छोटे-औद्योगिक केन्द्रों में खलबली मची हुई है। कपड़ा, ज्वेलरी और ऑटो सेक्टर में संकट जानकारों की चेतावनियां? पूर्व RBI गवर्नर डी.सुब्बाराव ने चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि आखिर कैसे अमेरिकी टैरिफ […] - [देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द होगी शुरू, रेलवे ने की तैयारी, 1200 HP और अनूठी खासियत](https://newsnukkad.com/india/the-countrys-first-hydrogen-train-will-be-launched-soon-railways-has-made-preparations-1200-hp-and-unique-features/): Hydrogen Train: भारतीय रेलवे ने ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बड़ा और अहम कदम बढ़ाया है। देश में डल्द ही पहली हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) चलेगी। हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया। ट्रेन में 1,200 एचपी इंजन, स्वदेशी तकनीकी डिजाइन और पर्यावरण हितैषी संचालन शामिल है। इसकी शुरुआत जिंद–सोनीपत (हरियाणा) रूट पर संभावित रूप से 31 मार्च 2025 तक प्लान की गई थी और अब इसके व्यावसायिक लॉन्च की तैयारी अंतिम चरण में है। हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत क्या है? शून्य-निर्गमन (Zero Emission): यह ट्रेन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिलन से उत्पन्न बिजली पर […] - [गाजीपुर: देवैथा गांव के सलमान खान की कप्तानी में यूपी बना अंडर-19 फुटबॉल चैंपियन](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-up-became-under-19-football-champion-under-the-captaincy-of-salman-khan-of-devaitha-village/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के देवैथा गांव के सलमान खान ने U-19 फुटबॉल नेशनल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल में असम को 3-0 से हराकर चैंपियन बनाया। देवैथा गांव के लाल मुहम्मद सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी ऊंचाई को छूना संभव है। अंडर-19 डॉक्टर बी.सी. राय ट्रॉफी जूनियर नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने न सिर्फ टीम को फाइनल में असम पर 3-0 की जीत दिलाई, बल्कि खुद 5 गोल करके टूर्नामेंट में अपनी अहम भूमिका भी दर्ज […] - [गाजीपुर बाढ़: चार दिन से फंसे हसनपुर के दलित, राहत से वंचित, भेदभाव का आरोप](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-flood-dalits-of-hasanpur-stranded-for-four-days-denied-relief-allege-discrimination/): Ghazipur flood: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए राहत वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन की ओर से लंच पैकेट और राशन किट का वितरण तो हो रहा है, लेकिन तहसील क्षेत्र के हसनपुर गांव की दलित बस्ती के लोगों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण राहत वितरण का गंभीर आरोप लगाया है। चार दिन से फंसे, लेकिन अब तक नहीं मिली मदद गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित दलित बस्ती के दर्जनों लोग, जिनमें रामभजन राम, अरविंद यादव, अन्तू यादव, महेश राम, बसन्त राम, श्यामनारायण मिस्त्री आदि शामिल हैं, ने बताया कि […] - [उत्तरकाशी आपदा अपडेट: आपदा में धराली-हर्षिल तबाह, जानिए अब कैसे हैं हालात?](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/uttarkashi/uttarkashi-disaster-update-dharali-harsil-devastated-in-the-disaster-know-what-is-the-situation-now/): Uttarkashi Disaster Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में मंगलवार को आई प्राकृतिक आपदा ने धराली और हर्षिल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। बादल फटने और भारी बारिश के चलते पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है, जिससे सड़कें, पुल और जरूरी संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गए हैं। धराली का संपर्क पूरी तरह टूटा राहत-बचाव कार्य बाधित प्रशासन की स्थिति जिपलाइन बनी एकमात्र उम्मीद हेलीकॉप्टर से चल रहा ऑपरेशन बिजली बहाल लेकिन मशीनें फंसी 11 घायल सैन्यकर्मियों को एयरलिफ्ट किया गया उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, […] - [UP: गाजीपुर के डॉ. वसीम रजा अंसारी को अमेरिका से मिला सामाजिक सेवा का सर्वोच्च सम्मान](https://newsnukkad.com/india/up-dr-wasim-raza-ansari-of-ghazipur-received-the-highest-honor-for-social-service-from-america/): देश में सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सालों से संघर्षरत वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वसीम रजा अंसारी को अमेरिका की प्रतिष्ठित ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बॉस्टन ने “Honorary Doctorate in Social Work (Honoris Causa)” से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें 2 अगस्त 2025 को दिल्ली-एनसीआर स्थित The Gaurs Sarovar Premiere में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. अंसारी, जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एन्टी करप्शन मिशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, को यह सम्मान समाज में वंचितों की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय संघर्ष, और मानवाधिकारों के संरक्षण में उनकी निर्णायक भूमिका के […] - [गाजीपुर: सेवराई में गंगा-कर्मनाशा का कहर! घरों और फसलों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान](https://newsnukkad.com/news/ghazipur-ganga-karmanasha-wreaks-havoc-in-sevrai-flood-water-enters-homes-and-crops-people-are-worried/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत के तहत आने वाली कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इलाके की दोनों प्रमुख नदियां, गंगा और कर्मनाशा इस समय अपने उफान पर हैं। खास तौर पर कर्मनाशा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने से इलाके के ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। बाढ़ की आशंका उस समय और गहराई जब नौगढ़ बांध से 5568 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो मूसाखांड और लतीफशाह बीयर होते हुए सीधे कर्मनाशा नदी में पहुंच रहा है। इससे नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। गांवों […] - [गाजीपुर: 5 ग्राम पंचायतों में अधूरे पंचायत भवन निर्माण पर DM सख्त, प्रधानों को नोटिस](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-dm-strict-on-incomplete-panchayat-building-construction-in-5-gram-panchayats-notice-issued-to-pradhans/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की पांच ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण सालों से अधूरा पड़ा है। इस लापरवाही पर अब जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नीलेन्द्र सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजे हैं। इन पंचायतों में विकास खंड जमानियां की बरुईन, पाह सैय्यद राजा, भदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदौरा, मनिहारी ब्लॉक […] - [गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: मां-बाप और बहन की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-triple-murder-son-who-killed-parents-and-sister-arrested-police-revealed/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को जमीन विवाद में अपने मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उसे चौकिया तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है, साथ ही वारदात की वजह भी बताई है। जमीन को लेकर था विवाद पुलिस पूछताछ में अभय ने बताया कि उसकी बहन कुसुम की दो […] - [UP: गाजीपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, शराबी पति ने धारदार चाकू से पत्नी की हत्या की, फरार](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-shocking-incident-in-ghazipur-drunken-husband-kills-wife-with-a-sharp-knife-absconding/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना इलाके के सौना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घरेलू विवाद में शराबी पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मामूली कहासुनी के बाद की हत्या जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जलालुद्दीन है, जो अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी रेहाना और बच्चों के साथ मारपीट करता था। रात में नशे में धुत होकर घर पहुंचा और किसी बात पर पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर […] - [उत्तराखंड पंचायत चुनाव में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहास, टिहरी के नरेंद्रनगर से दोनों बने BDC सदस्य](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/husband-wife-duo-created-history-in-uttarakhand-panchayat-elections-both-became-bdc-members-from-narendranagar-tehri/): उत्तराखंड के हालिया पंचायत चुनावों में एक प्रेरणादायक उदाहरण टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक से सामने आया है, जहां पति-पत्नी की जोड़ी ने अलग-अलग वार्डों से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव जीतकर न सिर्फ नया इतिहास रचा, बल्कि स्थानीय लोकतंत्र में जनभागीदारी की नई मिसाल भी कायम की है। इस प्रेरणादायक जोड़ी में शामिल हैं सिद्धार्थ राणा और दिक्षा राणा, जिन्होंने रौन्देली वार्ड नंबर 14 और भैंतण वार्ड नंबर 43 से क्रमशः जीत दर्ज की है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब एक दंपति ने एक साथ बीडीसी चुनाव जीतकर स्थानीय राजनीति […] - [गाजीपुर में 'चेतना‑प्रवाह' कार्यक्रम: तुलसीदास और प्रेमचन्द जयंती पर सफल विचार‑काव्य गोष्ठी](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/chetana-pravah-program-in-ghazipur-successful-thought-poetry-symposium-on-tulsidas-and-premchand-jayanti/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ‘साहित्य चेतना समाज’ के तत्वावधान में ‘चेतना‑प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत ‘नेहरू युवा केन्द्र, गाजीपुर’ के लेखाकार सुभाष चन्द्र के तुलसीसागर, प्रभातनगर स्थित आवास पर गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचन्द की जयंती पर विचार गोष्ठी‑सह काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता सीताराम गुप्त द्वारा की गई, जबकि संचालन प्रतिष्ठित नवगीतकार डॉ. अक्षय पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दिलचस्प आरंभ: गोष्ठी की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई और महाकवि कामेश्वर द्विवेदी की वाणी-वंदना ने श्रोताओं का मनमोहित किया। […] - [UP: 'जौनपुर फिटनेस जिम' का उद्घाटन द ग्रेट खली ने किया उद्घाटन, पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे मौजूद](https://newsnukkad.com/blog/up-jaunpur-fitness-gym-inaugurated-by-the-great-khali-former-mp-dhananjay-singh-was-present/): उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में “जौनपुर फिटनेस जिम” का उद्घाटन हुआ। पहलवान द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, और MLC बृजेश सिंह प्रिंशू ने फीता काटकर संयुक्त रूप से जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही एक आकर्षक फिटनेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह और आकर्षण द ग्रेट खली ने समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहा आकर बहुत अच्छा लगा। जौनपुर के युवा जोश से भरे हैं; जिम उन्हें गलत आदतों और नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं […] - [गाजीपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कृषि सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 100% उपस्थिति](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-agriculture-semester-examinations-of-purvanchal-university-begin-100-attendance-on-the-first-day/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में कृषि वर्ग के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं गुरुवार, 01 अगस्त 2025 से आरंभ हो गई हैं। यह परीक्षाएं आगामी 26 अगस्त 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के पहले दिन, प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वयं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता व पारदर्शिता का जायजा लिया। उन्होंने नकल-मुक्त, शांतिपूर्ण और अनुशासित परीक्षा संचालन को प्राथमिकता देते हुए छात्रों को आत्मविश्वास से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। […] - [उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा फिर बाधित, गौरीकुंड-सोनप्रयाग मार्ग पर गिरा मलबा](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/uttarakhand-kedarnath-yatra-interrupted-again-debris-fell-on-gaurikund-sonprayag-route/): उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर मौसम की मार की वजहे से प्रभावित हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है। सड़क पर पहाड़ी से आए बोल्डर्स, मलबा और भारी पत्थरों के आने की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यह हादसा हुआ यात्रा मार्ग के करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। उत्तराखंड रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से जानकारी दी। जानकारी साझा करते हुए […] - [गाजीपुर: बोलेरो की हाईटेंशन पोल से टक्कर, कामाख्या धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालु घायल](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-bolero-collides-with-high-tension-pole-devotees-visiting-kamakhya-dham-injured/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील अंतर्गत गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दर्शन के लिए आए थे कामाख्या धाम बताया जा रहा है कि बिहार के उन्नाव जिले से श्रद्धालु मां कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। बोलेरो जैसे ही करहिया गांव के समीप पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में चालक सुभाष, सविता देवी (पत्नी […] - ['धर्म के नहीं, धर्मनिरपेक्षता के आधार पर हुआ था भारत का बंटवारा'](https://newsnukkad.com/opinion/india-was-divided-on-the-basis-of-secularism-not-religion/): यह बात एक आम धारणा का रूप ले चुकी है कि देश का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। इस धारणा से दो तर्क मजबूत होते हैं। पहला कि भारत एक हिन्दू आबादी वाला देश था और उसकी अल्पमत मुस्लिम आबादी ने इस्लाम के नाम पर अपना हिस्सा ‘पाकिस्तान’ ले लिया। इसलिए बचा हुआ भारत स्वतः ही हिन्दू राष्ट्र हो जाता है। दूसरा, धर्म के आधार पर बटवारे में मुस्लिमों द्वारा अपना हिस्सा ले लेने के बाद जो मुसलमान हिन्दू भारत में बच गए उन्हें हिन्दू बहुसंख्यकवाद की अधीनता स्वीकार करनी पड़ेगी। स्वतंत्रता के बाद के कुछ सालों तक […] - [गाजीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 250 से अधिक मरीजों को मिला लाभ](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/free-health-camp-organized-in-ghazipur-more-than-250-patients-benefited/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मनारपुर भंवरी स्थित पंचायत भवन में रविवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपना हेल्थ केयर क्लिनिक, गंगा विहार कॉलोनी, कैथवलिया आलमपट्टी द्वारा आयोजित किया गया था। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग और सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम रही मौजूद स्वास्थ्य शिविर में डॉ. […] - [देहरादून: क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट ने KV IMA में किया वृक्षारोपण, 80 से अधिक पौधे लगाए](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/dehradun-clean-and-green-environment-planted-trees-in-kv-ima-planted-more-than-80-plants/): उत्तराखंड की रजाधानी देहरादून में क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी द्वारा इस मानसून सत्र का तीसरा वृक्षारोपण अभियान प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय (KV IMA परिसर) में 27 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष अभियान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अशोक, गुलमोहर, कनेर, चंपा, बॉटल ब्रश, केसिया सामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक पौधे रोपे गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मामचंद के अनुरोध पर आयोजित इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समिति के सदस्यों और विद्यालय स्टाफ के […] - [गाजीपुर: शिवपाल यादव ने यादव महासभा के मंच से भरी हुंकार, बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई रहेगी जारी](https://newsnukkad.com/india-news/ghazipur-shivpal-yadav-roared-from-the-stage-of-yadav-mahasabha-said-the-fight-for-social-justice-will-continue/): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का गाजीपुर जनपद के रसूलपुर बेलवा चौराहा पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं और यादव समाज के नेताओं ने पारंपरिक पीली पगड़ी पहनकर “जय यादव”, “जय माधव”, “सैफई का लाल”, और “यूपी का शिवपाल” जैसे जोशीले नारों से माहौल को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने किया। उन्होंने पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को प्रतीक-चिन्ह और पीला गमछा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के […] - [UP: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से की हत्या](https://newsnukkad.com/news/up-sensation-due-to-triple-murder-in-ghazipur-son-killed-his-mother-father-and-sister-with-an-axe-in-a-land-dispute/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के डिलिया गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने जमीन विवाद के चलते अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डिलिया गांव की है, जहां आरोपी युवक अभय यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता, मां और बहन की जान ले ली और मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान शिवराम यादव, उनकी पत्नी जमुनी देवी और बेटी कुसुम यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रिपल मर्डर के पीछे […] - [गाजीपुर: बिना टेस्ट पास बताए गए सैकड़ों अभ्यर्थी? RTO कार्यालय की प्रक्रिया जांच के घेरे में](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-questions-on-driving-license-process-in-ghazipur-tej-singh-motor-training-school-accused-of-irregularities/): गाजीपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय से जुड़ी ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, जिले के तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल पर ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस संस्थान के जरिए बिना निर्धारित टेस्ट प्रक्रिया के ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को “पास” घोषित कर लाइसेंस जारी किए गए। जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा अधिकृत इस प्रशिक्षण संस्थान को लाइसेंस टेस्ट संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, जो सामान्यतः एआरटीओ और आरआई की निगरानी में होती है। लेकिन बीते माह तक इन दोनों प्रमुख […] - [गाजीपुर: बिना मान्यता चल रहे 3 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, BEO भदौरा ने दिए बंद करने के आदेश](https://newsnukkad.com/india/ghazipur-big-action-on-three-schools-running-without-recognition-beo-bhadaura-ordered-to-close-them/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुरजिले की सेवराई तहसील के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सुरेंद्र सिंह पटेल ने क्षेत्र में संचालित तीन गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस देकर तत्काल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ये स्कूल किए गए बंद: शामिल हैं। बीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक इन विद्यालयों को औपचारिक मान्यता प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक इनका संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। यदि निर्देशों की अवहेलना […] - [UP: गाजीपुर के अठहठा गांव में लाखों की सड़क पहली बरसात में धंसी, लगा भ्रष्टाचार का आरोप](https://newsnukkad.com/india-news/up-road-worth-lakhs-collapsed-in-the-first-rain-in-athahatha-village-of-ghazipur-allegations-of-corruption-levelled/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेवतीपुर ब्लॉक के अठहठा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा दलित बस्ती में लाखों रुपये की लागत से बनवाई गई इंटरलॉकिंग सड़क पहली ही बरसात में उखड़ गई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव और पंचायत सचिव प्रमोद यादव की मिलीभगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर सरकारी मानकों की अनदेखी करते हुए केवल खानापूर्ति की गई, जिससे कुछ ही महीनों में सड़क की हालत खस्ताहाल हो […] - [AMU की उर्दू अकादमी के निदेशक बने डॉ. ज़ुबैर शादाब खान, गाजीपुर के रक्सहा गांव से है उनका ताल्लुक](https://newsnukkad.com/news/dr-zubair-shadab-khan-became-the-director-of-amus-urdu-academy-he-belongs-to-raxha-village-of-ghazipur/): अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की उर्दू अकादमी को नया निदेशक मिल गया है। डॉ. ज़ुबैर शादाब खान को उर्दू शिक्षकों के पेशेवर विकास केंद्र (Centre for Professional Development of Urdu Teachers – CPDUT) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी खुद एएमयू के कुलपति ने आधिकारिक तौर पर दी है। डॉ. ज़ुबैर शादाब खान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रक्सहा गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें ये जिम्मेदारी उर्दू भाषा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान और शानदार काम को देखते हुए दी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर आते ही विश्वविद्यालय के छात्रों, […] - [हरिद्वार: एशियन मेडलिस्ट दीपक हुड्डा गंगा में डूबते-डूबते बचे, PAC जवानों ने बचाई जान](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/haridwar-asian-medalist-deepak-hooda-narrowly-escaped-drowning-in-the-ganga-pac-jawans-saved-his-life/): उत्तराखंड के हरिद्वार में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा गंगा (Asian medalist Deepak Hooda) नदी के तेज बहाव में डूबते-बचते रहे। मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी के PAC जवानों ने उन्हें समय रहते राफ्ट बोट से रेस्क्यू कर लिया। पूरा मामला क्या है? सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी घाट पर दीपक हुड्डा गंगा स्नान के लिए गए थे। अचानक गहरे पानी में बह जाने के बाद वे डूबने लगे। तेज बहाव में फंसे हुड्डा को आसपास मौजूद […] - [गाजीपुर: समाजसेवी अनुराग सिंह 'जेलर' ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, युवाओं से की पर्यावरण बचाने की अपील](https://newsnukkad.com/news/ghazipur-social-worker-anurag-singh-jailer-launched-tree-plantation-campaign-appealed-to-youth-to-save-environment/): पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सकारात्मक पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक के ग्राम महुवारी निवासी समाजसेवी अनुराग सिंह ‘जेलर’ ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महुवारी सहित कई गांवों में दर्जनों पौधे रोपे गए, जिससे गांवों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया गया। इस मौके पर अनुराग सिंह ने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी हवा और पानी। हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण छोड़ने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।” उन्होंने युवाओं से अपील […] - [बिहार: पटना में SIR पर जन सुनवाई, ग्रामीणों की गवाही में खुली चुनाव प्रक्रिया की खामियां](https://newsnukkad.com/state-news/bihar/bihar-public-hearing-on-sir-in-patna-villagers-testimony-exposed-flaws-in-the-election-process/): बिहार में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) अभियान को लेकर नागरिक संगठनों और विशेषज्ञों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पटना के BIA हॉल में आयोजित एक जन सुनवाई में बिहार के 14 जिलों से आए करीब 250 नागरिकों ने भाग लिया और SIR की प्रक्रियात्मक खामियों और जमीनी कठिनाइयों को साझा किया। यह सुनवाई भारत जोड़ो अभियान, जन जागरण शक्ति संगठन, NAPM, स्वराज अभियान, समर चैरिटेबल ट्रस्ट और कोसी नवनिर्माण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। ग्रामीणों के अनुभवों ने खोली SIR की असल तस्वीर कटिहार से आई मजदूर फूल कुमारी देवी ने भावुक […] - [गाजीपुर: आदर्श बाजार में जलभराव-गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क पर रोपी धान, प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-people-troubled-by-waterlogging-and-potholes-in-adarsh-bazar-planted-paddy-on-the-road-protested-against-the-administration/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के आदर्श बाजार की बदहाल सड़कों से त्रस्त जनता का सब्र आखिरकार टूट गया। ब्लू बर्ड स्कूल के सामने जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। बारिश के मौसम में यह व्यस्ततम इलाका कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे राहगीरों, स्कूल के बच्चों, बाइक सवारों और टेंपो चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इसे अब ‘मौत का रास्ता’ […] - [गाजीपुर: पीएचसी देवल पर चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-patients-are-suffering-due-to-the-negligence-of-doctors-at-phc-dewal-villagers-are-angry/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) देवल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। शनिवार की सुबह दर्जनों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन न कोई चिकित्सक मिला, न कोई स्वास्थ्यकर्मी, जिससे उन्हें बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कोई नई नहीं है। तीन दिनों से डॉक्टर अस्पताल नहीं आ रहे, और न ही किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती की गई है। ऐसे में अस्पताल के भरोसे आए मरीज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार के दावों की […] - [गाजीपुर: उसिया गांव में बिजली का तार गिरने से मची अफरा-तफरी, स्कूल के पास टला बड़ा हादसा](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-chaos-due-to-falling-of-electric-wire-in-usiya-village-major-accident-averted-near-school/): गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: सेवराई तहसील के उसिया गांव में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब 9 बजे गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित रेलवे फाटक और पानी टंकी के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर बिजली के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए। गिरते ही तारों में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि यह हादसा सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे हुआ, वरना यहां से गुजरने वाले स्कूल और मदरसे के बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। बाइक और दुकान का शेड जलकर क्षतिग्रस्त […] - [उत्तर प्रदेश: गाजीपुर डीएम कार्यालय का रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/uttar-pradesh-corrupt-clerk-of-ghazipur-dm-office-arrested-caught-red-handed-taking-bribe-of-20-thousand/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित डीएम ऑफिस में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अधिकारी अभिनव कुमार सिंह गाजीपुर कलेक्ट्रेट सचिवालय में तैनात था। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रेमानंद सिन्हा, जो हाल ही में 30 जून 2025 को डीएम कार्यालय से प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, ने वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organisation) में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात महालेखाकार कार्यालय से जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) की […] - [उत्तर प्रदेश: डॉ. वसीम रज़ा अंसारी की नई उड़ान, नेशनल एनजीओ क्लब ने सौंपी राष्ट्रीय भूमिका](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/uttar-pradesh-dr-wasim-raza-ansaris-new-flight-national-ngo-club-entrusted-him-with-a-national-role/): समाजसेवा, मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉ. वसीम रजा अंसारी को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नेशनल एनजीओ क्लब द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य (National Executive Member) के पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति की औपचारिक पुष्टि 17 जुलाई 2025 को जारी प्रमाण-पत्र के माध्यम से की गई, जो आजीवन वैध रहेगा। डॉ. अंसारी, जो राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, को यह सम्मान उनके समर्पित सामाजिक कार्य, नेतृत्व क्षमता और जनसरोकारों के प्रति निष्ठा को ध्यान में […] - [गाजीपुर: सेवराई में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षकों का सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-honoring-teachers-and-paying-tribute-to-martyrs-in-the-seminar-organized-in-sevrai/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवा में “शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षार्थी” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। इस खास मौके पर क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और वरिष्ठ शिक्षकों को पूर्व मंत्री और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय द्वारा भेजे गए 1971 के भारत-पाक युद्ध में उपयोग किए गए ऐतिहासिक T-55 टैंक का भी उद्घाटन किया गया। शहीदों की स्मृति और शिक्षा की जिम्मेदारी अपने प्रेरणादायक संबोधन […] - [बिहार वोटर वेरिफिकेशन में चुनौतियां: झुग्गी बस्ती के गरीबों का मत अधिकार खतरे में?](https://newsnukkad.com/state-news/bihar/challenges-in-bihar-voter-verification-voting-rights-of-slum-poor-in-danger/): बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पटना की झुग्गी बस्तियों में काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार के नियम और प्रक्रियाएं सबसे कमजोर और वंचित तबके को मतदान के अधिकार से वंचित कर सकती हैं। उनका आरोप है कि ये प्रक्रियाएं गरीबों और अनपढ़ों के लिए इतनी जटिल हैं कि उनके नाम वोटर लिस्ट से कटना आसान हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, पटना की कई झुग्गी बस्तियों में ऐसे लोग रहते हैं जिनके माता-पिता काम की तलाश में दूर-दराज के […] - [यूपी: 5000 प्राथमिक विद्यालयों के विलय का विरोध तेज, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर दिया धरना](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-protest-against-merger-of-5000-primary-schools-intensifies-teachers-stage-sit-in-protest-at-basic-education-officer-offices/): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज (विलय) करने की घोषणा के बाद राज्य भर के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में भारी आक्रोश है। इस निर्णय के विरोध में शिक्षकों ने व्यापक प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में, बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालयों पर कब्जा कर धरना प्रदर्शन किया। गाजीपुर जिले में भी यह विरोध देखने को मिला, जहां 50 से कम छात्र संख्या वाले 104 विद्यालयों को पास के स्कूलों में मर्ज करने के लिए चिह्नित किया गया है। गाजीपुर में […] - [गाजीपुर: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, सीमांचल एक्सप्रेस से 8 शराब तस्कर गिरफ्तार, ₹1.18 लाख की शराब जब्त](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-major-action-at-dildarnagar-railway-station-8-liquor-smugglers-arrested-from-seemanchal-express/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर एक बार फिर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस से आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 162.600 लीटर है, जिसकी कीमत 1,18,640 रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में कुछमन और सकलडीहा स्टेशन के बीच (किमी संख्या […] - [गाजीपुर: नारायना अस्पताल की शानदार पहल, टीबी के 10 मरीजों को ली गोद, बांटी 'पोषण की पोटली'](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/ghazipur-narayana-hospitals-great-initiative-adopted-10-tb-patients-distributed-nutrition-packets/): उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सेवराई के दिलदारनगर स्थित नारायना अस्पताल के द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रबंधक राहुल उपाध्याय ने क्षेत्र के करीब 10 टीबी के मरीजों को गोद लेते हुए उन्हें पोषण की पोटली वितरित किया। इस मौके पर एडिशनल सीएमओ डॉ. रवि रंजन की उपस्थिति में सभी मरीजों को पोषण की पोटली बांटी गई। मरीजों को पोषण की पोटली बांटते हुए एडिशनल सीएमओ डॉक्टर रवि रंजन ने कहा कि टीवी लाइलाज बीमारी नहीं है। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहाकि टीवी की कुछ खास लक्षण होते हैं जो ध्यान में आते […] - [यूपी: गाजीपुर के नसीरपुर गांव में विकास कार्य में लाखों का भ्रष्टाचार, बिना काम कराए डकार गए पैसे!](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/up-corruption-worth-lakhs-in-development-work-in-nasirpur-village-of-ghazipur/): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह मामला सेवराई तहसील के नसीरपुर गांव का है। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए इंटरलॉकिंग के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के द्वारा लाखों रुपये की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य कुछ ही महीनों में उखाड़ने लगे हैं। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने इंटरलॉकिंग में भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। नसीरपुर गांव निवासी सोहन चौधरी के दरवाजे से लेकर पंचायत भवन तक […] - [सुप्रीम कोर्ट ने कोल्लेरू झील के अतिक्रमण पर नोटिस जारी किया](https://newsnukkad.com/news/supreme-court-issues-notice-on-encroachment-of-kolleru-lake/): सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किया है, जो राज्य में स्थित एक रामसर स्थल है। इस झील को 2002 में रामसर सम्मेलन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि घोषित किया गया था। नोटिस श्री पातञ्जलि शास्त्री द्वारा दायर एक याचिका पर जारी किया गया था, जिन्हें अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड के रूप में मिस नेहा राय द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया था। नेहा राय दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड हैं। वे “NSG LAW” एक लॉ फर्म की मैनेजिंग पार्टनर हैं, जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, मध्य प्रदेश […] - [उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार, खूब कर रही हैं कमाई](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/rudraprayag/uttarakhand-women-are-getting-employment-on-the-chardham-yatra-route-earning-a-lot/): उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों को काम मिल रहा है। जिले के करीब 150 समूह, प्रसाद, जौ, तिल, कॉइन सोवेनियर, स्थानीय उत्पादों की बिक्री करने से लेकर होमस्टे और यात्रा मार्ग पर जलपान गृह तक संचालित कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों महिलाओं की आजीविका को सहारा मिल रहा है। केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन भी खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही उद्योग विभाग के भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति सोवेनियर के रूप में तैयार की जाती है, जिसे श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से स्मृतिचिह्न के […] - [उत्तराखंड: चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर, केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली टनल अस्थायी रूप से खुली](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/rudraprayag/uttarakhand-tunnel-connecting-kedarnath-badrinath-highway-temporarily-opened/): उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। केदारनाथ हाईवे और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। यह टनल अब यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगी, जिससे यात्रा मार्ग पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से उन्हें राहत मिलेगी। टनल के खुलने से विशेषकर उन श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, जो केदारनाथ हाईवे से यात्रा कर रहे हैं। वे अब बेलनी पोखरी मार्ग होते हुए सीधे बदरीनाथ हाईवे से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा यह मार्ग रुद्रप्रयाग के […] - [नैनीताल रेप केस: सीएम धामी के निर्देश, 'कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई'](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/nainital/nainital-rape-case-cm-dhamis-instructions-strict-action-against-those-who-violate-law-and-order/): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।  सीएम धामी ने अधिकारियों को नैनीताल (Nainital Rape case) में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी और कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार […] - [खुल गए बाबा केदारनाथ के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/rudraprayag/doors-of-baba-kedarnath-dham-opened-flowers-rained-from-helicopter/): उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए। अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे।  शुक्रवार सुबह 7 बजे शुभ मुहूर्त में विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। मंदिर के कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कपाट खुलते समय आर्मी बैंड ने मधुर धुनें बजाईं। इस दौरान केदारनाथ घाटी श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठी। इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत प्रमुख अधिकारी […] - [केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को खुलेंगे, फूलों से सजाया गया मंदिर परिसर](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/rudraprayag/the-doors-of-kedarnath-dham-will-open-on-friday-the-temple-complex-decorated-with-flowers/): उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाट खोलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया है, जिसका भव्य […] - [उत्तराखंड कांग्रेस ने निकाली 'संविधान बचाओ' रैली, बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/dehradun/uttarakhand-congress-held-a-save-constitution-rally/): उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को यहां संविधान बचाओ रैली निकाली, जिसमें प्रदेश भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में यहां रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में हुई इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और एकजुटता प्रदर्शित की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले […] - [उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के बाद उग्र हुए लोग, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/nainital/uttarakhand-people-got-furious-after-sexual-assault-on-a-minor-in-nainital-protested-fiercely/): उत्तराखंड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया और आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और तोड-फोड़ की। यौन उत्पीड़न का आरोप 60 साल के एक व्यक्ति पर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से ठेकेदार उस्मान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में शांति कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के बाद बुधवार रात आठ बजे उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने की […] - [कांग्रेस नेता राशिद अल्वी बोले- वक्फ कानून मुस्लिमों के मजहब पर है सीधा प्रहार](https://newsnukkad.com/india-news/congress-leader-rashid-alvi-said-waqf-law-is-a-direct-attack-on-the-religion-of-muslims/): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वक्फ कानून, मुस्लिम समाज की चिंताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी राय रखी। वक्फ कानून को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा पंद्रह मिनट के लिए लाइट बंद करने की अपील पर राशिद अल्वी ने कहा कि वक्फ कानून न केवल मुसलमानों के खिलाफ है, बल्कि यह उनके मजहब पर भी सीधा हमला है। लेकिन, ऐसे समय में जब देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, बेहतर होगा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऐसे कदमों को […] - [जात‍िगत जनगणना पर राहुल गांधी बोले, दबाव रहा सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव](https://newsnukkad.com/india/rahul-gandhi-said-on-caste-census-the-pressure-was-successful-now-we-will-put-pressure-on-the-government-to-increase-the-limit-of-reservation/): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने संसद में कहा था कि हम ‘जातिगत जनगणना’ करवा के ही मानेंगे। सरकार पर जाति जनगणना कराने के लिए सफलतापूर्वक दबाव डालने के बाद, अब हम 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने के लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक से उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा […] - [पहलगाम हमले की कड़ी पाकिस्तानी सेना प्रमुख से जुड़ी है, पाकिस्तान का साइबर हमला नाकाम](https://newsnukkad.com/india-news/pahalgam-attack-is-linked-to-pakistani-army-chief-pakistans-cyber-attack-failed/): पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जमीनी स्तर पर सफलता नहीं मिली, तो उसने साइबर युद्ध छेड़ दिया, जिसे भारत ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। वहीं, पहलगाम हमले की बात करें तो इसकी जड़ में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा दिया गया भड़काऊ और भारत विरोधी बयान है। मुनीर ने इस्लामाबाद में 16 अप्रैल को प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भड़काऊ बातें कही थीं। इसके दो दिन बाद, 18 अप्रैल को, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के खैगला, रावलकोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक नेता ने भारत विरोधी जहरीला भाषण दिया, जिसमें भारतीय […] - [जातिगत जनगणना को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी](https://newsnukkad.com/india-news/opposition-expressed-happiness-over-modi-governments-decision-regarding-caste-census/): केंद्रीय कैबिनेट के जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष की एकता की जीत बताई है। इन नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “जाति जनगणना का फ़ैसला 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता की 100 फीसदी जीत है। हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक […] - [उत्तराखंड: राजाजी बाघ अभयारण्य में कॉर्बेट से बेहोश कर 5वें बाघ को पकड़ा गया](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/nainital/uttarakhand-5th-tiger-captured-after-being-sedated-from-corbett-in-rajaji-tiger-reserve/): उत्तराखंड के राजाजी बाघ अभयारण्य के पश्चिमी छोर में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए स्वीकृत स्थानांतरण परियोजना (ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट) के तहत बुधवार को कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से अंतिम और पांचवें बाघ को बेहोश करके पकड़ लिया गया। कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक साकेत बड़ोला ने बुधवार को यह जानकारी दी। बड़ोला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कॉर्बेट बाघ अभयारण्य की बिजरानी रेंज के सांवलदे वन कक्ष से सुबह पकड़े गए नर बाघ की उम्र पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि बाघ को फिलहाल सांवल्दे के गुज़र पड़ाव स्थित बचाव केंद्र में रखा जाएग। जहां इसके खून के नमूने लिए […] - [अमूल दूध के दाम में हुआ इजाफा, दो रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमत](https://newsnukkad.com/india/amul-milk-price-increased-price-increased-by-rs-2-per-liter/): अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं। दाम में यह वृद्धि बृहस्पतिवार से लागू होगी। लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की। एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के […] - [गुजरात के खेडा में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत](https://newsnukkad.com/india/major-accident-in-kheda-gujarat-6-people-of-the-same-family-died-due-to-drowning-in-the-river/): गुजरात के खेडा जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए, जिनमें अधिकतर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कनीज गांव में हुई। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया, ‘‘छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे – मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे।’’ उन्होंने कहा, सभी छह शव निकाल लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे […] - [पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को मुफ्त शिक्षा देगा लखनऊ विश्वविद्यालय](https://newsnukkad.com/uttar-pradesh/lucknow-university-will-provide-free-education-to-the-families-of-the-victims-of-pahalgam-attack/): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने बड़ा ऐलान किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने घोषणा की है कि इस आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों को विश्वविद्यालय मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा।  इस फैसले के तहत हमले में पीड़ित 26 परिवारों का कोई भी सदस्य किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकता है। इसके साथ-साथ, उनकी शिक्षा, किताबें और रहने का पूरा खर्च भी लखनऊ विश्वविद्यालय वहन करेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर […] - [मोदी सरकार ने देशभर में जाति जनगणना कराने का किया फैसला](https://newsnukkad.com/india/modi-government-decided-to-conduct-caste-census-across-the-country/): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी दी। इस बैठक में सरकार ने देशभर में जाति जनगणना कराने का भी फैसला किया है। दरअसल, विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस की तरफ से इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले से ही मुद्दा बनाया जा रहा था। अब केंद्र सरकार की तरफ से जाति जनगणना कराने के इस फैसले के बाद विपक्ष की तरफ से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू […] - [उत्तराखंड: सीएम धामी 'सूर्या ड्रोन टेक 2025' कार्यक्रम में हुए शामिल, ड्रोन प्रदर्शनी का किया अवलोकन](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/dehradun/uttarakhand-cm-dhami-attended-surya-drone-tech-2025-program-observed-the-drone-exhibition/): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून छावनी में भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड द्वारा सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के सहयोग से आयोजित ‘‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में ड्रोन तकनीक आपदा राहत कार्यों व दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए वरदान साबित हो रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत अब न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है बल्कि तकनीकी नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सीएम धामी ने […] - [मसूरी में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, दुकान बंद करने के लिए किया गया मजबूर](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/dehradun/video-of-kashmiri-shawl-sellers-being-slapped-in-mussoorie-goes-viral-forced-to-close-shop/): सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मसूरी में स्थानीय लोगों के एक समूह को दो शॉल विक्रेताओं को थप्पड़ मारते हुए दुकान बंद करने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है। वीडियो में दाढ़ी वाले एक आदमी के नेतृत्व में तीन लोगों उन्हें बार-बार अपशब्द बोलते और थप्पड़ मारते देखे जा सकते हैं। वीडियो में उन्हें सामान समेट कर वहां से जाने को कहा जा रहा है। उनमें से एक व्यक्ति ने जम्मू-कश्मीर के निवासी के रूप में अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड दिखाया, जिसके बाद उन्हें कुछ और थप्पड़ मारे […] - [हरिद्वार के पिरान कलियर में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, 41 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ](https://newsnukkad.com/state-news/uttarakhand/haridwar/police-conducted-a-search-operation-in-piran-kaliyar-of-haridwar-41-suspects-were-detained-and-questioned/): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में प्रसिद्ध मुस्लिम तीर्थ पिरान कलियर में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और 41 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में छह टीमों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान पुलिस ने रैन बसेरों, झुग्गी झोपड़ियों और होटलों में छापेमारी की। पहलगाम हमले के बाद देश भर में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सुयाल ने बताया कि […] ## Pages - [कॉपीराइट](https://newsnukkad.com/copyrights/): कॉपीराइट कॉपीराइट और ट्रेडमार्क इस वेबसाइट पर प्रस्तुत की गई सभी सामग्री कॉपीराइट के अंतर्गत है। (टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो या ग्राफिकल सब इसमे शामिल हैं), इस साइट पर प्रदर्शित ट्रेडमार्क और लोगो न्यूज़ नुक्कड़ की संपत्ति हैं। सभी चीजें भारतीय कानूनों के तहत संरक्षित हैं। आप किसी भी ट्रेडमार्क या लोगो या कंपनी की अन्य स्वामित्व का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। कोई अगर ऐसा करता है तो वह कॉपीराइट के अधीन आएगा, और उसके खिलाफ न्यूज़ नुक्कड़ कूननी कार्रवाई कर सकता है। इस साइट पर प्रस्तुत की गई जानकारी को बाहरी स्रोतों सहित विभिन्न स्रोतों से संकलित किया गया है। साइट पर टाइपोग्राफ़िकल त्रुटियां, अपूर्ण या […] - [हमारे बारे में](https://newsnukkad.com/about-us/): हमारे बारे में न्यूज़ नुक्कड़ एक प्रमुख राष्ट्रीय समाचार की वेबसाइट है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई, 2018 को की गई थी। वेबसाइट को शुरू करने का उदेश्य साफ-सुथरी पत्रकारिता करना है। इसका मकसद देश के उस तबके की आवाज को जगह देना है जो इस सूचना क्रांति के दौर में भी सबसे पिछली कतार में इस राह में खड़ा है कि उसकी आवाज को कोई उचित जगह तक पहुंचाए। वेबसाइट का उदेश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और अभिव्यक्ति की स्वत्रता को सुनिश्चित करना भी है। - [विज्ञापन](https://newsnukkad.com/advertising/): विज्ञापन www.newsnukkad.com एक विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट है। इसके माध्यम से देश और दुनिया के लोगों को भरोसेमंद खबरें मिलती हैं। वेबसाइट राजनीति, खेल, मनोरंजन, समीक्षाएं, शिक्षा, तकनीक और दुनिया में होने वाली घटनाओं की रियल टाइम खबरें पाठकों तक न्यूज रिपोर्ट, तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से पहुंचाती है। हम विज्ञापनदाताओं को एक ऐसा मंच प्रदान कराते हैं, जहां से विज्ञापन देश और दुनिया में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचता है। - [Contact Us](https://newsnukkad.com/contact-us/) - [गोपनीयता नीति](https://newsnukkad.com/privacy-policy/): गोपनीयता नीति हमारी वेबसाइट देखने के लिए आपका धन्यवाद। यह गोपनीयता नीति www.newsnukkad.com पर लागू है। यह गोपनीयता नीति हमारे सहायकों या तीसरे पक्ष पर लागू नहीं है। जब आप हमारी वेबसाइट पर आएंगे तब आपकी नीजि जानकारी लेने, उसका इस्तेमाल करने और रक्षा करने में निम्नलिखित शर्तें और नियम लागू होंगे। जो भी उपयोगकर्ता हमारी वेबसाइट को देखेगा उस पर यह गोपनीयता नीति लागू होगी। हमारी वेबसाइट देखने पर आप खुद ही हमारी निम्मनलिखित शर्तों और नियमों को स्वीकारने के लिए सहमति देते हैं। निजी जानकारी किसी व्यक्ति या उसकी पहचान से संबंधित नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल या […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)