उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार, रविवार को मिले 526 नए मरीज, 13 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 55 हजार के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 526 नए कोरोना के केस सामने आए हैं।

वहीं इसी दौरान 13 मरीजों की भी मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 747 हो गई है। वहीं 24 घंटे में सूबे में 456 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। देहरादून जिले में सबसे अधिक 181 संक्रमित मामले मिले हैं। आपको बता दें, राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 55051 हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को  9157 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 8631 सैंपल निगेटिव और 526 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। ठीक होने वाले मरीजों से संक्रमितों की संख्या ज्यादा रही।

किस जिले से कितने कोरोना के मामले?
देहरादून-181
ऊधमसिंह नगर-60
नैनीताल-58
टिहरी-52
हरिद्वार-45
पौड़ी-35
उत्तरकाशी-32
चमोली-28
पिथौरागढ़-12
चंपावत-12
रुद्रप्रयाग-06
अल्मोड़ा-04
बागेश्वर-1

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.