हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली इलाके में कुंभ मेले में लगाए जाने वाले प्लास्टिक के शौचालय में भीषण आग लग गई।
आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग का धुआं कई किलोमीटर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। दरअसल कुंभ मेला प्रशासन ने गोदाम बनाया है। गोदाम में कुंभ मेले के लिए आए प्लास्टिक के शौचालय टैंक रखे हुए थे, जिसमें अचानक आग लग गई।
आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबकि, धीरवाली में कुंभ मेले के लिए प्लास्टिक के शौचालय रखे हुए थे, जिसमें भीषण आग लग गई सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंचीं थीं, जिन्होंने आग काबू पाया।
गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे अपर मेला हरबीर सिंह ने बताया कि नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है। कुंभ मेले में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के शौचालय लगने थे और उसी को लेकर यहां पर गोदाम बनाया गया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.