फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एसओजी और पुलिस की टीम ने एक शख्स की हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत पांच अगस्त को अल्मोड़ा के बेस तिराहे के पास से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अधेड़ की हत्या की पुष्टि हुई थी। बाद में मृतक की शिनाख्त ग्राम सैनार निवासी हर सिंह कनवाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई लछम सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जांच में पाए तथ्यों के बाद हत्या आरोपी एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर अल्मोड़ा में आज इस मामले पर से पर्दा उठाया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार अगस्त की रात को शराब के नशे में घुत हर सिंह ने टैक्सी चालक को गाली गलौज की और उसी आवेश में आकर उसने कपड़े से हर सिंह का गला घोंट दिया।
शव को ठिकाने लगाने के लिए वह अल्टो कार यूके 01 टीए 2775 की डिग्गी में डालकर लाया और बेस तिराहे के पास फेंक कर फरार हो गया। कोतवाल अरूण कुमार और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मृतक का मोबाइल भी आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट की ओर से पुलिस टीम को 2500 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये गये।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.