News

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में माता-पिता को छोड़ दिया गया।
  • अंकिता के पिता ने दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द करने के लिए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
  • परिवार की मांग है कि कथित VIP एंगल की CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें समर्थन दिया।

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और कथित VIP कनेक्शन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के दौरान देर रात तनाव बढ़ गया। दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में अंकिता के माता-पिता को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारी रातभर से अपनी मांगों को लेकर जुटे हुए थे।

कांग्रेस नेता और मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि अंकिता के माता-पिता राष्ट्रपति भवन के सामने शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन देर रात पुलिस उन्हें और अन्य प्रदर्शनकारियों को वहां से ले जाने लगी। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को कथित VIP एंगल की जांच करनी चाहिए, वही न्याय की मांग कर रहे परिवार को हिरासत में ले रही है। काजी निजामुद्दीन ने साफ किया कि कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी और दुष्यंत गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

अंकिता के पिता का 24 घंटे का अल्टीमेटम, मां बोलीं- भूख हड़ताल करेंगे

पुलिस कार्रवाई के बाद अंकिता की मां ने कहा कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं होती, उनका परिवार अपनी मांग से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यहां बैठने की इजाजत नहीं दी गई, तो वे अपने घरों में ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

वहीं, अंकिता के पिता ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर देशभर के लोग सड़कों पर उतरेंगे और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

राहुल-प्रियंका ने परिवार से की मुलाकात, कांग्रेस ने दिया समर्थन

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से पूरा समर्थन देने की बात कही थी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि चार साल बीत जाने के बाद भी अंकिता के परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को न्याय के लिए घर से दूर इंडिया गेट पर बैठना पड़ रहा है, जबकि मामले में कथित आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद से नवाजे जाने का सवाल उठ रहा है।

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?

उत्तराखंड के ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। उसका शव चीला नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक और पूर्व बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

हालांकि, अंकिता का परिवार और विपक्षी दल लगातार मामले में कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि कथित VIP एंगल की CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए। पुलिस की ताजा कार्रवाई और परिवार के अल्टीमेटम के बाद यह मुद्दा एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

54 minutes ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

16 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

This website uses cookies.