विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बचपन में एक साथ एक ही स्कूल मेंं पढ़ा करती थीं। ये खुलासा हुआ है एक तस्वीर के सामने आने के बाद।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली में कई समानता है। ये दोनों बेहद शानदार क्रिकेट खेलते हैं और अपनी कप्तानी में दोनों ने ही इंडियन क्रिकेट को को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपका जानते हैं दोनों में एक और समानता है। दोनों खिलाड़ियों की पत्नियां एक वक्त साथ में पढ़ा करती थीं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दोनों की स्कूल की फोटो सोशल मीडिया पर वारयल हुई।
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे। जिसकी वजह से उनकी अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग होती रहती थी। जब अजय कुमार की पोस्टिंग असम में हुई थी। उस वक्त अनुष्का शर्मा मार्गेरिटा के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में साक्षी भी पढ़ती थीं। मजेदार बात ये कि इन दोनों को भी अपने इस कनेक्शन के बारे में बहुत समय तक नहीं पता था।
आपको बता दें कि साल 2019 में एक इवेंट में अनुष्का शर्मा ने साक्षी के साथ रीयूनियन को लेकर बात की थी। इस इवेंट में दोनों ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया था। अनुष्का ने बताया कि इवेंट में जब साक्षी ने उन्हें बताया था कि वो भी असम में रहीं हैं तो उन्होंने कहा ‘Wow’ और उसके बाद साक्षी ने अपने स्कूल का नाम बताया तो उन्होंने बताया कि वो भी उसी स्कूल में पढ़ी हैं। अनुष्का ने आगे बताया कि इसके बाद उन्हें एक फोटो मिली जिसमें वह और साक्षी एक साथ हैं।
Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग को 25 दिन बीत चुके हैं।…
आईसीसी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान की टीम ने पिछली बार की…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू…
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू…
विश्वर कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने…