खेलIndiaNews

पैरा-एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 72 पदकों के साथ मिला 9वां स्थान

इंडोनेशिया में खत्म हुए पैरा-एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 72 पदकों के साथ भारत को 9वां स्थान मिला है।

इंडोनेशिया में शनिवार को संपन्न हुए संपन्न हुए पैरा-एशियाई खेलों में भारत की झोली में 72 पदक आए हैं जो इन खेलों के इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। भारत को 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक के साथ टीम तालिका में 9वें नंबर पर रहा। भारत ने 2014 में इन खेलों के पिछले संस्करण में तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक ही जीते थे।

पैरा-एशियाई खेलों के आखिरी दिन शनिवार को प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में पुरुषों के एकल एसएल-3 श्रेणी में स्वर्ण जीता। उन्होंने इंडोनेशिया केकाएनडीयुकु को 21-19, 15-21, 21-14 से हराया।

वहीं तरुण ढिल्लो ने पुरुषों के एसए-4 एकल वर्ग में चीन के युयांग जाओ को 21-16, 21-16 से हराकर सोने का तमगा हासिल किया। टीम तालिका में चीन कुल 319 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। उसने इन खेलों में 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य पदक जीते।

वहीं दक्षिण कोरिया 145 पदकों (53 स्वर्ण, 25 रजत और 47 कांस्य) के साथ दूसरे और ईरान 136 पदकों (51 स्वर्ण, 42 रजत और 43 कांस्य) के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from News Nukkad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading