रानीखेत में 8 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश मामला सामने आया है। पीड़िता अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।
बताया जा रहा ही कि इसी दौरान सेना की वर्दी पहने एक युवक ने सुनसान जगह पर उसे दबोच लिया। आरोपी ने पहले बच्ची को तलवार दिखाकर डराया और फिर नशीला पदार्थ सूंघाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची के नाबालिग भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
8 साल की बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहे थी। घर से कुछ दूर पहुंची थी कि र जंगल के पास सुनसान जगह पर सेना की वर्दी पहने एक युवक ने बच्ची को पकड़ लिया। उसने बच्ची का मुंह बंद करके उसके गले पर तलवार रख दी। बच्ची ने शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की FIR पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.