उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, राम कुमार वालिया ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी के लिए कहीं से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। पार्टी की मुसीबतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं।

पार्टी के एक और जमीन से जुड़े नेता राम कुमार वालिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में व्याप्त लाल फिताशाही से दुखी हो कर पिछले 35 साल का कांग्रेस के साथ जारी अपने सफर को खत्म करते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री राम कुमार वालिया ने बताया कि बिना वजह उनको उनके पद से पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पार्टी के सभी बड़े नेताओं से गुहार लगाने के बाद भी उनका पक्ष नहीं सुना गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत सभी को पत्र लिख कर पूरे मामले की जानकारी देने के बाद भी कहीं से कोई सुनवाई उनके जैसे नेता की नहीं हुई तो आम कार्यकर्ताओं की सुनवाई क्या होगी।

वालिया जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं और उत्तराखंड से आरंभ सफर से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। किसानों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए वालिया ने काफी काम किया। ये उनकी लोकप्रियता ही है कि पूरे देश से इनके समर्थन में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। किसान पुत्र राम कुमार वालिया ने बड़े ही दुख के साथ पार्टी छोड़ने के बारे में बताया कि अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए इस दल में रहना उचित नहीं है, जहां एक राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं पदाधिकारी की भी सुनने वाला कोई नहीं है। यह पूछे जाने पर कि उनका अगला कदम क्या होगा? इस पर उन्होंने कहा कि अपने देशभर के समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद ही कोई आगे का फैसला लूंगा।

राजस्थान की घटना के बाद अब उत्तराखंड और कांग्रेस के किसान संगठन में काफी असर वालिया के जाने से होगा इससे इंकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को इन सब पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि एक-एक कर जमीनी नेता आखिर उससे क्यों दूर होते जा रहे हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.