अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग के अलावा अपनी मुखर आवाज के लिए जानी जाती हैं। वो मोदी सरकार की भी बड़ी आलोचक हैं। उनकी आलोचना की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है।
कई बार तो बीजेपी समर्थक भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। कुछ दिनों पहले एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन सरकार की आलोचना करने की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक पोस्ट की वजह से। दरअसल स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपनी फोटो लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए।’
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने अभद्र कमेंट किया। जिसे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बीजेपी के सांसद लल्लू सिंह ने लाइक किया। लल्लू सिंह के इसी लाइक पर वो बिफर गईं। स्वरा भास्कर ने लल्लू सिंह को लताड़ते हुए लिखा, ‘माननीय सांसद महोदय लल्लू सिंह। आप लोकसभा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की नगरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी करती हुई, बलात्कारी मानसिकता दर्शाती हुई और इस देश के साइबर कानून के हिसाब से साइबर जगत में यौन उत्पीड़न करती हुई इस घटिया ट्वीट को लाइक करके आप ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।’
स्वरा भास्कर यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘आप मेरे पिता की उम्र हैं। इसके साथ ही संसद का हिस्सा हैं। आपको महिलाओं की इज्जत करने का उदाहरण देना चाहिए। राम राज्य के संस्कारों का प्रतीक बनना चाहिए ना कि संड़कछाप गुंडई की वाह-वाही करनी चाहिए। यह ना तो आपको शोभा देता है ना ही आपके पद के अनुकूल है।’ इस ट्वीट के साथ स्वरा भास्कर ने बीजेपी सांसद के लाइक का स्क्रीन शॉट भी लगाया।
अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद लल्लू सिंह ने तुरंत ट्वीट के जरिए माफी मांगी। उन्होंने लिख, ‘यह कृत्य अनजाने में स्क्रॉल करते वक्त हुआ होगा, जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। आप मेरे सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के बारे में स्वयं पता कर सकती हैं।’
बीजेपी सांसद के इस माफीनामे के बाद स्वरा भास्कर ने फिर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बहुत धन्यवाद लल्लू सिंह जी, आपकी सफाई के लिए। इस शालीन प्रतिक्रिया के लिए भी आपका धन्यवाद।’
Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की…
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग को 25 दिन बीत चुके हैं।…
आईसीसी वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान की टीम ने पिछली बार की…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू…
देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू…
विश्वर कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने…