लाइव-इन रिलेशनशिप पर BJP संसद अजय प्रताप सिंह बोले- क्या देश को अमेरिका-मेक्सिको बनाना है
बीजेपी संसद अजय प्रताप सिंह ने लाइव-इन रिलेशनशिप पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बड़ा बयान दिया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हमें अपने देशको अमेरिका या मेक्सिको बनाने की जरूरत है यह हमें तय करना है। बीजेपी संसद ने कहा कि पूरी दुनिया में 35 फिसदी महिलाओं की हत्या सिर्फ इसलिए हो रही है क्योंकि वो लाइव-इन रिलेशनशिप में हैं। 1978 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारत में लाइव-इन रिलेशनशिप अनैतिक है लेकिन गैर-कानूनी नहीं, इस तरह कोर्ट ने इसे मान्यता दी और इससे लाइव-इन रिलेशनशिप की बढ़ोतरी हहुई।
अजय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि कोर्ट ने भी कहा कि इस रिलेशनशिप में महिला साथी को पत्नी के रूप में सभी अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे का उद्देश्य इस रिलेशनशिप से पैदा होने वाले बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना था, लेकिन यह आदेश दुरुपयोग हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने इस मुद्दे को उठाया। समाज को तय करना होगा कि उन्हें किस प्रकार के राष्ट्र की आवश्यकता है। क्या हमारे सांस्कृतिक विरासत के साथ हमे आगे बढ़ना है या हमें अपने राष्ट्र को अमेरिका या मेक्सिको बनाने की आवश्यकता है।