BJP के ‘राम राग’ पर दिग्विजय का वार, पूछा, चुनाव के वक्त ही बीजेपी को क्यों याद आता है राम मंदिर?
दिग्विजय सिंह ने महागठबंधन के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि महागठबंधन को लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। चुनाव के पहले महागठबंधन का स्वरूप बनेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी राम मंदिर याद आ जाता है और चुनाव ख्तम होते ही वे राम मंदिर को भूल जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को घेरा। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कि केंद्र सरकार राफेल मामले को लेकर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से लगातार राफेल की कीमत पूछ रहा है, आखिर क्या वजह है कि सरकार उसकी कीमत नहीं बता रही। इस मामले में पीएम मोदी से उन्होंने इस्तीफे की मांग की।
दिग्विजय सिंह ने महागठबंधन के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि महागठबंधन को लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। चुनाव के पहले महागठबंधन का स्वरूप बनेगा। उन्होंने कहा कि 1977 में जनता पार्टी का महागठबंधन चुनाव के कुछ ही दिन पहले बना था। इस बार महागठबंधन का बड़ा स्वरूप बनेगा और कामयाब होगा।
दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हार तय है। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सवाल पीएम मोदी आप लोगों को पूछना चाहिए।