कांग्रेस को मिल गया भविष्य का ‘युवराज’!
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी लोकसभा सीट में अपना नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने शक्ति प्रदर्शन किया और एक रोड शो निकाला।
इस दौरान राहुल की मां और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को छोड़ कर पूरा परिवार एक साथ नजर आया। राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका के दोनों बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया भी रोड शो में एक साथ नजर आए। रोड शो के दौरान रेहान भी कई मौकों पर प्रियंका और राहुल की तरह ही लोगों का कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए।
अमेठी और यहाँ के लोगों से, प्यार और सम्मान का वर्षों पुराना रिश्ता है।
यहाँ की मिट्टी में एक अलग ही जज्बा है, जो न्याय के लिए लड़ने का हौसला देती है।
इस प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। pic.twitter.com/lfj5lXIg2z
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2019
सोनिया गांधी राहुल गांधी के रोड शो में तो नजर नहीं आईं, लेकिन नामांकन के दौरान वो राहुल गांधी के साथ थीं। राहुल के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। प्रियंका के बेटे रेहान और बेटी मिराया रोड शो के दौरान राहुल के आसपास ही खड़े थे। राहुल के नामांकन के बाद प्रियंका गांधी ने दोनों बच्चों के साथ सेल्फी ली। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका की इस सेल्फी को ट्वीट किया है।
Smt @priyankagandhi shares a light moment with her children. pic.twitter.com/wKhfkdcOVu
— Congress (@INCIndia) April 10, 2019
प्रियंका के बेटे रेहान पिछले साल ही 18 साल के हुए। ये पहला मौका है जब वो भी लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस रोड शो में रेहान भी पूरी तरह से नेता के लुक में नजर आए। वो कुर्ता पैजामा और नेहरू जैकेट पहने हुए थे। रोड शो में रेहान की मौजूदगी को लोग कांग्रेस के अगले युवराज के रूप देख रहे हैं। सोशल मीडिया में कुछ लोग रेहान की रोड शो में मौजूदगी को कांग्रेस में के फेवर में लिख रहे हैं तो कुछ लोग विरोध में लिख रहे हैं।
#RehanVadra or #RehanGandhi is new face of #Congress…new generation takes over…
— Chowkidar Ashok Garekar🇮🇳 (@DrGarekar) July 11, 2015
पर कांग्रेसी अब भी गुलामी ही करेगे और जनता से कहेगे तुम भी करो।वोटो के लिए कुछ भी।#RehanRobertVadra की जगह #RehanRajeevVadra कुछ तो शर्म करो https://t.co/j8jmxyzVed
— amitsinha (@Amit_Sinha_In) October 29, 2017
रियासत दिखाने लाए थे आनेवाले पीढ़ियों को। #Rehan #Miraya पति को भी ले आती तो ज़मीन देख लेते रोड शो के बहाने से।@INCIndia में तो ख़ानदानी रियासती का रिवाज है। बाक़ी चमचे तो हैं ही सिखाने-पढ़ाने और बोझ ढोने के लिए।@rssurjewala @digvijaya_28 @JM_Scindia @OfficeOfKNath @ShashiTharoor
— Megha (@meghaswe) April 10, 2019
#LastHope #RehanVadra. @Congress with #PriyankaInPolitics pic.twitter.com/99YXlo9220
— Anil Chandran (@anilchandran_) January 23, 2019
आपको बता दें कि राहुल गांधी और राजीव गांधी की तरह ही रेहान वाड्रा ने भी 12वीं तक की शिक्षा दून स्कूल से ली है। पहले भी वो कई मौकों पर मां प्रियंका गांधी के साथ पहले भी अमेठी आते रहे हैं। साल 2015 में मां के साथ अमेठी गए रेहान ने एक ग्रामीण के घर खाना खाया था।