कुंभ का अंतिम स्नान खत्म होते ही हरिद्वार में लगा 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू

हरिद्वार और रुड़की में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए के जिलाधिकारी ने आज से 3 मई तक कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए है।

बढ़ते कोरोना के कारण हरिद्वार में कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों में न बैड उपलब्ध हो पा रहे है न ऑक्सीजन मिल रही है। कोविड नियमों को दरकिनार कर लोग सड़कों पर घूम रहे थे। मंगलवार को भी कोरोना से जिले में 17 लोगों की जाने चली गई। मंगलवार रात जारी जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश में हरिद्वार और रूड़की नगर निगम का संपूर्ण क्षेत्र, शिवालिक नगरपालिका, कंटेनमेंट बोर्ड रूड़की, नगर पंचायत पिरान कलियर, भगवानपुर, लंढोरा, झबरेड़ा, नगरपालिका मंगलोर, लक्सर कस्बा समेत सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर, खानपुर, रायसी, भिक्कमपुर, तहसील हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों के तहत बहादराबाद, रावली मेहदूद बाजार, रोशनाबाद, रूड़की ग्रामीण क्षेत्र में नारसन बाजार में पूर्णता कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। आदेश में उन ग्रामीण क्षेत्रों को कर्फ्यू में छूट दी गई है जहां बाजार बहुत ही छोटे है। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 4 बजे तक सशर्त खुली रहेंगी।

संबंधित क्षेत्रों में निजी वाहनों का आवागमन पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। जबकि पेट्रोल पंप, अस्पताल, गैस आपूर्ति व मेडिकल की दुकानों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं से जुड़े वाहनों को केवल ड्यूटी हेतू छूट रहेगी। केंद्र व राज्य सरकार के शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। आवश्यक सेवा से जुड़े कार्यालय ही खउले रहेंगे। बैंक व पोस्टआफिस समय पर खुलेंगे।

इन्हे मिली छूट
आद्योगिक इकाईयों के वाहन और कर्मचारियों को आवागमन में छूट रहेगी। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे। इनसे जुड़े मजदूर और वाहनों को नहीं रोका जायेगा। अपर रोड स्थित रेस्टोरेंट संचालकों को कोविड नियमों का पालन करते हुए छूट रहेगी। अन्य क्षेत्रों के रेस्टोरेंट बिठाकर खाना नहीं खिला सकेंगे। उन्हें कोविड नियमों का पालन करते हुए होम डिलेवरी की छूट रहेगी।

इन्हे रहेगी सशर्त छूट
सशर्त खुलने वाली दुकानों में फल, सब्जी, डायरी, बैकरी, मीट मछली की दुकान, परचून की दुकान, सरकारी राशन की दुकान, पशु चारे की दुकानें शाम 4 बजे तक खुलेगी। हवाई, रेल, बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में छूट रहेगी। शादी में केवल 50 लोगों को ही शामिल करने की छूट रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.