उत्तराखंड में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला, ट्रेनी IFS में हुई पुष्टि, विदेश यात्रा से लौटा था

देश भर में कोरोना वायरस से मची दहशत के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।

उत्तराखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव युगल किशोर पंत ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान के ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। आईएफएस ने स्पेन की यात्रा की थी। 25 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। 18 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें एक को छोड़कर 17 का परीक्षण नेगेटिव आया है।”

सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने भी ट्रेनी आईएफएस को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। पीड़ित को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सेलाकुई से भी एक लड़के और एक लड़की में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। इनकी निगरानी की जा रही है।

कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान एफआरआई परिसर में है। इसके चलते एहतियातन आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि अकादमी के 62 ट्रेनी आईएफएस के अलग-अलग ग्रुप पिछले दिनों अलग-अलग देशों से ट्रेनिंग टूर से लौटे थे। यही वजह है कि सभी की स्क्रीनिंग कराई गई थी। इसके बाद शुक्रवार को चार ट्रेनी आईएफएस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से एक ट्रेनी में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.