उत्तराखंड: राजभवन में तांडव मचाने वाला बंदरों का ‘लीडर’ पकड़ा गया, बेहद खूंखार था

उत्तराखंड के राजभवन में दो साल से आतंक मचाने वाले बंदरों के लीडर को आखिरकार पकड़ लिया गया है।

बंदरों का ये नेता अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बना हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम इस बंदर को पड़ने में कामयाब हुई। इसके पकड़े जाने के बाद हरिद्वार के चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया। इसे पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार और मथुरा से टीम बुलाई गई थी।

ये बंदर कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले की कोशिश कर चुका था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमों ने राजभवन परिसर में कई बार पिजड़ा लगाया। पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन हर बार ये चकमा देकर निकल जाता था। आखिरकार दो साल बाद वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ लिया। इसके पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। 

मालसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया, “अल्फा बंदर’ बंदरों के एक झुंड का नेता होता है। यह बेहद चालाक होता है। ये हमेशा अपनी पूछ खड़ी रखता है। साथ ही पूछ का अंतिम हिस्सा मोड़कर रखता है। इससे झुंड के बाकी बंदर अंदाजा लगाते हैं कि यही हमारा नेता है। अल्फा बंदर अपनी आवाजों से झुंड के बाकी बंदरों को खतरों से आगाह करता रहता है। ये बंदर झुंड में सबसे आगे चलता है। उसके दिए संकेतों के आधार पर झुंड के बाकी बंदर आगे बढ़ते हैं।

देहरादून के कई इलाकों में बंदरों का तंडव है। लॉकडाउन से पहले वन विभाग की टीमों ने शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। उस दौरान 300 से अधिक बंदरों को पकड़कर हरिद्वार के चिड़ियापुर छोड़ दिया था। इसके बाद रेस्क्यू सेंटर ने कई दिनों बाद उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया।  लेकिन, कुछ दिनों बाद बंदरों के ये झुंड फिर से देहरादून पहुंच गए। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 day ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

3 days ago

This website uses cookies.