धोनी का बलिदान बैज हटाने से इनकार, ICC भी अपने रुख पर अड़ा
महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज वाले निशान को लेकर विवाद बढ़ गया है। आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी से दस्ताने से बलिदान बैज को हटाने को बोल को दिया है।
वहीं दूसरी तरफ धोनी ने इसे हटाने से मना कर दिया है। इस बीच बीसीसीआई भी धोनी के समर्थन में उतर आई है। बीसीसीई के COA चीफ विनोद राय ने कहा, ”हम आईसीसी को धोनी के दस्ताने पर बलिदान बैज के निशान वाले दस्ताने को पहन कर खेलने के लिए अनुमति लेने के लिए पहले ही चिट्ठी लिख चुके हैं।” कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नियमों के अनुसान अपील की गुंजाइश नहीं है, लेकिन बीसीसीई को खत लिखने का अधिकार है। इस मामले को को तकनीति समिति को सौंपा जाएगा। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है कि आईसीसी अपना रुख बदले।
इंडियन आर्मी ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना धोनी के ग्लव्स पर लगे निशान को बलिदान बैज नहीं मानती है। उसके मुताबिकि स्पेशल फोर्सेज का प्रतीक चिन्ह मरून रंग का होता है और इसे हिंदी में लिखा जाता है। धोनी के दस्ताने पर जो निशान है वो पैरा स्पेशल फोर्सेज का प्रतीक चिन्ह है।
खेल मंत्रालय ने भी धोनी का समर्थन किया है। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ”खेल निकायों के मामलों में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती है, वो स्वायत्त हैं, लेकिन जब मुद्दा देश की भावनाओं से जुड़ा होता है, तो राष्ट्र के हित को ध्यान में रखना होता है।”महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज वाले निशान को लेकर विवाद बढ़ गया है। आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी से दस्ताने से बलिदान बैज को हटाने को बोल को दिया है। किरण रिजिजू ने कहा कि वो बीसीसीआई से आईसीसी में इस मामले को उठाने का अनुरोध करना चाहेंगे।