15 अगस्त को रुड़की के ढंडेरा-लंढौरा मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य विधायकों के अलावा करीब 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तिरंगा बैलगाड़ी यात्रा निकालना महंगा पड़ गया। रुड़की में तिरंगा यात्रा के दौरान कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पूर्व सीएम हरीश रावत और भगवानपुर, कलियर और मंगलौर विधायकों समेत 200 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली को उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी ने तहरीर देकर बताया की 15 अगस्त को ढंडेरा-लंढौरा मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य विधायकों के अलावा करीब 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा बैलगाड़ी यात्रा निकाली थी। यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग और धारा 144 का उल्लंघन किया गया।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग और धारा 144 के उल्लंघन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद, मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रधान अंबुवाला थाना पथरी धर्मेंद्र चौधरी, अशोक राणा, परवेज, नासिर परवेज, राव फरमूद, अभिषेक राकेश, मनोहर लाल शर्मा, उदय पाल सिंह पुंडीर, अनस, राकेश गौड, तारीक, अंकुर शर्मा समेत 200 कांग्रेकियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.