उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पीएम मोदी से मिले, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के विकास, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार के साथ ही कई अन्य अहम मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री से मिलने से एक दिन पहले, बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की थी। रावत के इस दिल्ली दौरे, बुधवार को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से और इसके अगले दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। दरअसल, उत्तराखंड में एक के बाद एक कई भर्ती घोटाले सामने आने की वजह से राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है और रावत लगातार इसे लेकर बयान भी दे रहे हैं।

हालांकि प्रधानमंत्री से मुलाकात को शिष्टाचार और मार्गदर्शन प्राप्त करने वाली मुलाकात बताते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, करोड़ों देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लाडले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आपसे मिलकर सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान हुई चर्चा के बारे में बताते हुए रावत ने अपने अगले ट्वीट में कहा, इस दौरान हिमालयी राज्यों के विकास, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार संबंधी चर्चा हुई। आत्मीय मार्गदर्शन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय प्रधानमंत्री जी!

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.