कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए 25 साल की उम्र में उत्तराखंड के लाल ने दी शहादत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में रविवार को आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में एक कर्नल, एक मेजर, दो जवान और एक पुलिस अफसर शामिल हैं।

इस मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल भी शहीद हो गया। लांस नायक दिनेश सिंह आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। अल्मोड़ा के रहने वाले 25 साल के दिनेश ने साल 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। दिनेश सिंह गौड़ घर का इलकौता चिराग थे। जो शहादत के साथ बुझ गया। बेटे की शहादत पर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अल्मोड़ा में ये दिनेश सिंह के गांव की तस्वीर है। जवान की शहाद के बाद गांव में मातम पसरा है। गांव का हर शख्स शोक में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि दिनेश अब उनके बीच नहीं है। बेटे को याद करते हुए शहीद के पिता कहते हैं कि दो दिन पहले ही उनके बेटे से बात हुई थी और उसने बताया था कि सब कुछ अच्छा है। वो अगले महीने जून में घर भी आने वाला था। दिनेश इन दिनों जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में तैनात थे। शहीद की एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। वो पिछले साल दिसम्बर महीने में छुट्टी पर घर आया था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लांसनायक दिनेश सिंह समेत पांचों जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ एनकाउण्टर में उत्तराखंड के लांसनायक दिनेश सिंह समेत 5 सैन्य अधिकारी और जवानों की शहादत को शत-शत नमन।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।मुझे विश्वास है हमारी सेना इन बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देगी।”

अल्मो़ड़ा से हरीश की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.