हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी क्षेत्र में बीते रोज पुलिस ने गंगा घाट पर हुड़दंग कर रही एक महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत चालान काट दिया गया है।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बीते रोज शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग हर की पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचा रहे है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हर की पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले विक्रम पुत्र रमेश निवासी हरियाणा, राजू पुत्र कैलाश शर्मा निवासी दिल्ली, प्रवीण कुमार, एचडी श्रीवास्तव निवासी दिल्ली, सतीश शर्मा पुत्र शिशुपाल निवासी उत्तर प्रदेश, अमित शर्मा पुत्र बी एन शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश, हीरालाल पुत्र आसाराम निवासी उत्तर प्रदेश, सोनू पुत्र मोतीराम निवासी हरियाणा, मंजू पुत्री मोर सिंह निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.