हरिद्वार: गंगा दशहरा पर सीएम धामी ने डाम कोठी घाट पर की गंगा पूजा, हरकी पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पर्व पर हरिद्वार में डाम कोठी घाट पर गंगा पूजा की।

गंगा दशहरा पर्व पर हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष लगाए। आज गंगा दशहरा पर्व के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

लोगों ने हरकी पैड़ी पर रात से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, पूजन और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी किया। हरिद्वार में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने मोक्ष की कामना के लिए गंगा में डुबकी लगाई।

मान्यता है कि राजा सागर के पुत्रों के उद्धार करने के लिए राजा भागीरथ ने हजारों साल तक तपस्या की और गंगा को स्वर्गलोक से धरती पर लाए। आज ही के दिन राजा भागीरथ के प्रयास से गंगा शिव की जटाओं से होती हुई धरती पर आई।

पुलिस-प्रशासन के अनुसार देर रात से सुबह आठ बजे तक 4 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर को लौट चुके हैं। यह गंगा स्नान शाम तक इसी प्रकार जारी रहेगा। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु लगातार गंगास्नान कर रहे हैं।

भगवान विष्णु के चरण कमलों से निकलने के साथ ही भगवान विष्णु ने वरदान दिया था कि गंगा पृथ्वी पर जैसे ही आप अवतरित होंगी और पृथ्वी के प्राणी आपका दर्शन करेंगे तो आप के दर्शन करने से ही पृथ्वी के जितने भी प्राणी मात्र हैं, उनको मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त होगा।

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु ने गंगा जी को आशीर्वाद दिया कि गंगा तुम्हारे दर्शन से प्राणी मात्र की मुक्ति हो जाएगी। यही वजह है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान, पूजन और दर्शन का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो 10 प्रकार के पापों को हरण करता है उसी को दशहरा कहा गया है।

पुलिस-प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 38 सेक्टर में बांटा है। व्यवस्था और सुरक्षा में भारी पुलिस बल लगाया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए यातायात प्लान भी लागू किया है। भारी और बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.