लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, कई घायल
लद्दाख में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेना का वाहन खाई में गिरने से 9 जवान शहीद हो गए हैं। कई जवान घायल हो गए हैं।
यह हादसा क्यारी शहर से 7 किमी दूर हुआ है। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।