फोटो: सोशल मीडिया
बागेश्वर के बाछम में करंट की चपेट में आने से एक महिला और उसके घोड़े की दर्दनाक मौत हो गई।
बिजली विभाग और राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि यकायक बिजली की लाइन टूटने से ग्रामीण तारा सिंह का घोड़ा उसकी चपेट में आ गया।
तारा सिंह की पत्नी गीता देवी (35) ने जब घोड़े को तड़पते देखा तो वो घोड़े को बचाने के लिए चली गई और वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना कपकोट के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार को दी। इसके बाद विद्युत विभाग और राजस्व की एक टीम को मौके के लिये रवाना किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम है। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिये उर्जा निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.