फोटो: सोशल मीडिया
एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने होरावाला में एक रिसॉर्ट पर छापा मारने और अवैध ऑनलाइन कैसिनो का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2300 कैसिनो के सिक्के, 1.22 लाख रुपये नकद और 60 गड्डी ताश के बरामद किए। उत्तराखंड एसएसपी-एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गुरुवार को एसटीएफ टीम देहरादून और देहरादून पुलिस द्वारा सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में दबिश दी गई।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे। पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई गई है। पारस गुलाटी और अन्य 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कपिल अरोड़ा मौके से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.