इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को शुक्रवार को 100 साल पूरे हो गए। अल्मोड़ा में इस दिवस को मनाया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में कई लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सोसाइटी द्वारा स्वास्थ कर्मियों, पुलिस कर्मियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जनकल्याण समिति के मनोज सनवाल द्वारा 1500 माक्स रेड क्रॉस सोसाइटी को दिए। रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी ने बताया कि आज भारतीय रेड क्रोस सोसायटी को 100 साल पूरे हो गए। इस मौके पर कोरोना योद्धाओ को सम्मानित किया जा रहा है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की स्थापना 1920 में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एक्ट के तहत हुई थी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भारत में मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक स्वैच्छिक मानवीय संगठन है। ये इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का हिस्सा है, और इसलिए इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट के मौलिक सिद्धांतों को साझा करता है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.