फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरखांड के टिहरी गढ़वाल से सुबह सुबह बुरी खबर सामने आई है। जहां ब्यासी मार्ग पर काम कर वापस लौट रहे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये तीनों मजदूर भारी चट्टानों की चपेट में आ गए। ये हादसा सोमवार तड़के 5 बजकर 30 मिनट पर टिहरी के कौडियाला में हुआ। जहां पहाड़ी से भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी और पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित तीन मजदूर खाई में गिर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि ये मजदूर काम खत्म कर वापस लौट रहे थे। सूचना पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मय उपकरण मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव का कार्य किया गया। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात और राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात व राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है।
बयासी चौकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला में ये हादसा हुआ। लैंडस्लाइड आने की वजह से मशीन समेत ड्राइवर और अन्य लोग सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। पुलिस के मुताबिक मशीनें बुरी तरह से चट्टानों में दब गई थीं। ऑपरेशन के जरिये हादसे में मरे तीनों लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.