उत्तराखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, अब ऋषिकेश के इस इलाके में हाथी ने बोला धावा, खौफ में लोग

देहरादून के ऋषिकेश में हाथियों का आतंक जारी है। रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की लगातार दस्तक से लोग खौफजदा हैं।

हाल ही में हाथियों के उत्पात की खबर श्यामपुर भट्टोवाला स्थित धनवीर रांगड़ के घर के बाहर से आई है। जहां गजराज ने दीवार तोड़ दी। वहीं, स्थानीयों द्वारा वन विभाग को फोन करने के बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से लोगों में वन विभाग के प्रति खासा आक्रोश है।

आपको बता दें, ऋषिकेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। श्यामपुर के भट्टोवाला क्षेत्र में बीते हुए देर रात हाथी रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा और धनवीर रांगड़ के घर के बाहर बनी चारदीवारी को तहस-नहस कर दिया।

हाथी को उत्पात मचाते देख उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को फोन से जानकारी दी, लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले ही एक हाथी शहर के बीचोबीच घूमता हुआ दिखाई दिया था। जिसे लोग खौफ में जी रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

13 hours ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

14 hours ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

4 days ago

This website uses cookies.