उत्तराखंड: लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिवार में पसरा मातम, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा!

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली के निजामपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक तीन दिन से लापता मंगलौर कोतवाली के निजामपुर के युवक का शव गंगनहर पर बने मोहम्मदपुर झाल से मिला है। बताया जा रहा है कि युवक 3 दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की तहरीर परिजनों ने मंगलौर पुलिस को दी थी।

सूचना के बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू की, लेकिन फिर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह ही पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक शव देखा गया है, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे लिया।

जब पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो विपुल पुत्र राजेन्द्र निवासी निजामपुर के रूप में हुई। फिलहाल, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में मातम पसरा है। खबरों की माने तो तीन दिन पहले मंगलौर के निजामपुर गांव का विपुल घर में हुई कहासुनी से नाराज होकर घर से चला गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.