मुलायम सिंह यादव की अचनाक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव कमजोरी महसूस कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद तिवारी ने देखा। इस दौरान जांच में ज्यादा शुगर पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद तत्काल मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम करीब 5 बजे राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां के छठे फ्लोर पर प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Lucknow: SP leader Mulayam Singh Yadav was admitted to Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences due to high levels of blood sugar, today. All his reports are normal. (File pic) pic.twitter.com/z0Hg2lpbTO
— ANI UP (@ANINewsUP) June 9, 2019
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव को डायबिटीज और ग्लाइसिमिया (हाइपर टेंशन) की शिकायत है। खबरों में कहा गया है कि रविवार रात को करीब 9 बजे उनकी स्थिति बेहत हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार सुबह तक उनकी हालत और बेहतर हो सकती है।