PM मोदी ने नए संसद में सांसदों को किया संबोधित, पंडित नेहरू का लिया नाम, बोले- नेहरू के हाथों में…
नए संसद भवन में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया।
सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का नाम लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम नए सदन में प्रवेश कर रहे हैं। संसदीय लोकतंत्र का जब यह नया गृह प्रवेश हो रहा है। यहां पर आजादी की पहली किरण का साक्षी, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देने वाला है। वह पवित्र सेंगोल हमारे बीच संसद में मौजूद है। यह वो सेंगोल है, जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने छुआ था। यह पंडित नेहरू के हाथों से पूजा विधि करने के बाद आजादी का पर्व प्रारंभ हुआ था।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसलिए एक बहुत महत्वपूर्ण अतीत को भी यह सेंगोल जोड़ता है। तमिलनाडु की महान परंपरा का प्रतीक तो यह है ही देश को जोड़ने का भी, देश की एकता का भी यह प्रतीक है। जो पवित्र सेंगोल पंडित नेहरू के हाथों में शोभा देता था, वह आज हम सबकी प्रेरणा का कारण बन रहा है। इससे गर्व क्या हो सकता है।