राजनीतिNews

राफेल डील पर खुलासे के बाद बोले राहुल, पीएम ने देश को दिया धोखा, सैनिकों के खून का किया अपमान

राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को धोखा देने के साथ सैनिकों के खून का अपमान किया किया है।

राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को धोखा देने के साथ सैनिकों के खून का अपमान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “पीएम मोदी बंद दरवाजों के जरिए राफेल सौदे में शामिल थे। मैं फ्रांस्वा ओलांद का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने सच बताया कि कैसे करोड़ों डॉलर के सौदे को अनिल अंबानी को दिया गया। पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया है, यही नहीं उन्होंने सैनिकों के खून का अपमान भी किया है।”

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब ये साफ हो गया है कि चौकीदार, सिर्फ भागीदार नहीं बल्कि असली गुनहगार भी है।

बतां दे कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि राफेल सौदे के लिए भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस का नाम प्रस्तावित किया था, और दैसॉ एविएशन कंपनी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। यही वजह है कि रिलायंस कंपनी को यह डील दे दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from News Nukkad

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading