स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में लोगों ने बनाई 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, देखिए वीडियो
पूरा देश जश्न-ए-आजादी मना रहा है। स्वतंत्रता की 72वीं वर्षगांठ पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जश्ने आजादी के मौके पर राजस्थान से रोमांचित कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां के श्रीगंगानगर से बाड़मेर तक लोगों ने 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। नीचे तस्वीरों में 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला को आप देख सकते हैं।
#WATCH: A 700 KM long human chain formed by locals from Sri Ganganagar to Barmer in Rajasthan. #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/IIUrzdHz1w
— ANI (@ANI) August 14, 2018
वीडियो में आजादी के जश्न में डूबे और हाथों में तिरंगा लिए लोग नजर आ रहे हैं। जिसने भी इस 700 किलोमीटर लंबी श्रृंखला को देखा, वह देखता ही रह गया। इस मानव श्रृंखला में क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी ने हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ अलग करना चाहते थे और यही वजह कि उन्होंने इसमें हिस्सा लिया।