उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर! इस विभाग में आने वाली है बंपर भर्ती

उत्तराखंड के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पेयजल विभाग में जल्द ही बंपर भर्ती आने वाली है।

जल संस्थान और जल निगम में जल्द 350 जेई और एई के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस संबंध में शासन की ओर से नई भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक, जल निगम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत जेई के 222 पद और एई के 23 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा जल संस्थान में एई के 25 और जेई के 75 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

फिलहाल इंजीनियर की कमी के चलते राज्य में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की रफ्तार काफी धीमी है। निर्धारित लक्ष्य के तहत राज्य सरकार को दिसंबर 2021 तक जल जीवन मिशन के तहत 3 लाख 58 घरों तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य है। इंजीनियर के रिक्त चल रहे पदों को भरे जाने से जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के तहत राज्य में चल रहे कामों को रफ्तार मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी पेयजल योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत साल 2024 तक प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के हर घर तक शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए नल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत 1 रुपए में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.